दिल ब्लड प्रेशर

दही खाने के लाभ दिल के लिए

दही खाने के लाभ दिल के लिए

दही खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह न केवल आपके पेट को शांत करता है बल्कि कई रोगों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। हाल के शोध से पता चला है कि दही खाने के लाभ दिल के लिए भी है। कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी -12, पोटेशियम, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर दही अपने अच्छे बैक्टीरिया के लिए जाना जाता है। उस बैक्टीरिया का नाम है प्रोबायोटिक्स है। प्रोबायोटिक्स जीवित बैक्टीरिया हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छे हैं।

दही के फायदे दिल के लिए

दही के फायदे दिल के लिए

 

दही का नियमित रूप से सेवन करने से ह्रदय की बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसका सेवन पुरुष और महिलाओं में हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप की संभावना कम हो जाती है। आपको बता दें कि उच्च रक्तचाप दिल की बीमारियों का मुख्य कारण है। करोड़ों लोग उच्च रक्तचाप या हाई बीपी की वजह से दिल की बीमारियों से ग्रसित हैं। अगर आप चाहते हैं कि उच्च रक्तचाप की समस्या न हो तो आप दही का सेवन कीजिए। इससे आपको टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।

क्या कहता है शोध

अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन ने इस मामले में शोध किया है। शोध में दिल के मरीजों के आहार में दही शामिल करने से शानदार नतीजे मिले हैं। शोध से पता चला है कि दही अकेले भी हृदय की सेहत के लिए अच्छी है।

शोध के दौरान उच्च रक्तचाप की शिकार 30 से 55 साल की उम्र की 55 हजार महिलाओं और 40 से 75 साल के 18 हजार पुरुषों पर अध्ययन किया गया। विशेषज्ञों ने दही का अधिक मात्रा में सेवन करने से महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा 30 फीसदी तक कम होने का दावा किया जबकि यही खतरा पुरुषों में 19 फीसदी कम देखा गया। जिन मरीजों की बंद पड़ी रक्त धमनियों को सर्जरी से बदला गया था, उनके आहार में दही शामिल करने के बाद शानदार नतीजे देखने को मिले। इनकी दिल की मांसपेशियां मजबूत हुईं और रक्त का प्रवाह भी दुरुस्त हुआ।

दही के अलावा फाइबर या रेशा युक्त फल, सब्जियों और अनाजों से परिपूर्ण भोजन के साथ मिलने हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

दही खाने के लाभ

दही खाने के लाभ

1. दही में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह कैल्शियम युक्त है जो स्वस्थ दांतों और हड्डियों के लिए आवश्यक खनिज है।

2. दही प्रोटीन का एक प्रभावशाली मात्रा प्रदान करता है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

3. कुछ प्रकार के दही में जीवित बैक्टीरिया, या प्रोबायोटिक्स होते हैं। इसका सेवन करने से आपको पाचन लाभ मिलते हैं। इसके अलावा इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होती है।

4. दही में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस और विटामिन डी पाया जाता है जो हड्डी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं।

5. दही में कई गुण हैं जो वजन प्रबंधन में आपकी मदद कर सकते है। इसके अलावा यह विभिन्न तरह के संक्रमण से आपको बचाता है।

6. इसके अलावा दही का नियमित सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल कम कर देता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment