सेब के छिलके के फायदे

सेब खाना हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है। आपने कहावत तो सुनी होगी कि जो व्यक्ति नियमित रूप से सेब खाता है उसे डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। दरअसल यह कहावत कुछ लोगों के लिए सच्चाई है। इसमें मौजूद कई पौष्टिक तत्व शरीर की कई बीमारियों को बचाने का काम करते हैं।

जिस तरह सेब हर तरह की बीमारी को दूर करने में सहायक है उसी तरह उसका छिलका भी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। कई घरों में देखा गया है कि लोग सेब खाते समय उसके छिलके को उतारकर फेक दिया जाता है।

बिना यह जाने कि सेब का छिलका भी हमारे लिए फयदेमंद है लोग इसे खाते आ रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की माने तो सेब के छिलके को कभी नहीं फेकना चाहिए। यह बहुत ही ज्यादा पौष्टिक होते हैं। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं या जिनके स्किन में कोई समस्या है उन्हें सेब का छिलका फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए आगे से कभी भी सेब के छिकले को बेकार समझकर फेकिए मत।

ब्रेन सेल को डैमेज होने से बचाता है

भारत के हिमाचल, अरुणाचल प्रदेश, नैनीताल आदि पहाड़ी क्षेत्रों पर पैदा होने वाला सेब में बहुत ही गुण होते हैं। सेब के साथ-साथ इसका के छिलका हमें ब्रेन सेल को डैमेज होने से बचाता है।

फेफड़े सुचारू रूप से करते हैं काम

सेब के छिलके में एक प्रकार का तत्‍व पाया जाता है जो फेफड़ों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।

ब्‍लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है

अगर आपको मधुमेह की समस्‍या है तो आप सेब का छिलका खाना शुरू कर दें। यह बढ़े हुए ब्‍लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सेब का छिलका आंखों में होने वाली कैटरैक्‍ट की बीमारी से बचाता है। इसलिए सेब को छिलके के साथ खाना ना भूलें।

फाइबर का एक महत्वपूर्ण स्रोत

सेब का छिलका फाइबर का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। यह वजन को कम करने में सहायक है। इसे खाने से शरीर की चर्बी कम होने लगती है।

दांतों के लिए लाभकारी

सेब के छिलके में मिनरल्स की मात्रा ज्यादा होती है। यह दांतों को सड़ने से बचाता है और कैविटी नहीं होने देता।

हड्डियां मजबूत होती है

सेब के छिलके में कैल्‍शियम होता है जो कि हड्डियों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिये अच्‍छा होता है। हड्डियों की मजबूती के लिये कैल्‍शियम बहुत आवश्‍यक है। अगर इसकी कमी हो गई तो हड्डियां कमजोर बनेंगी और आपको ऑस्‍टीयोपुरोसिस हो जाएगा।

प्रेगनेंसी में खून की कमी

कैल्‍शियम, पोटैशियम, मैग्‍नीशियम और जिंक से भरा हुआ सेब का छिलका प्रेगनेंसी में खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। इसमें बहुत सारा आयरन और फॉलिक एसिड भी होता है।

इम्‍मयून सिस्‍टम को मजबूत करता है

एंटीऑक्‍सीडेंट और फ्लेविनॉइड से भरपूर सेब के छिलका एक अच्‍छी सेहत बरकरार रखने में मदद करता है। ये हमारे इम्‍मयून सिस्‍टम को मजबूत करते हैं और शरीर को रोगों से बचाते हैं।

फैट को करता है कम

सेब के छिलके में इंजाइम होता है जिसे हम उर्सोलिक एसिड कहते हैं। यह वेट को कम करने में मदद करता है। अगर आप मोटे हैं तो सेब को छिलके सहित खाना शुरु कर दें।

कोलेस्‍ट्रॉल में लाभकारी

सेब के छिलके में घुलनशील रेशे होते हैं जो शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और हृदय रोग से बचाव करते हैं। इसके साथ ही यह हमें कब्‍ज से भी बचाता है।

कैंसर से लड़ने की छमता

ट्रीटरपेनॉइड्स नामक तत्‍व होने की वजह से सेब के छिलके में कैंसर से लड़ने की छमता होती है। ये हमें लिवर, ब्रेस्‍ट और कोलोन कैंसर से बचाता है।