शकरकंद खाने के फायदे

शकरकंद जिसे हम स्वीट पोटैटो से भी जानते हैं, यह ऊर्जा का खजाना है। आपने देखा होगा कुछ लोग तो इसे आलू भी कहकर बुलाते हैं। पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो शकरकंद के फायदे अनेक हैं।

आइए बताते हैं शकरकंद खाने के कुछ फायदे :

सर्दियों में कंद मूल खाना शरीर के लिए फायदेमंद होते है क्योंकि इसके सेवन से ठंड़ नहीं लगती और हमारा शरीर गर्म रहता है। शकरकंद जिसे हम स्वीट पोटैटो से भी जानते हैं, यह ऊर्जा का खजाना है। आपने देखा होगा कुछ लोग तो इसे मीठी आलू भी कहकर बुलाते हैं। मैगनीशियम, विटामिन्‍स आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इसके फायदे अनेक हैं।

 

  1. फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण से भरपूर शकरकंद में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ना के बराबर रहती है। इसमें कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है ।

 

  1. आपके नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने में शकरकंद अच्छा काम करता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा अच्छी होती है। यही नहीं, यह आपके किडनी को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

 

  1. होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक शकरकंद में विटामिन बी6 और विटामिन डी होता है जो दांतों, हड्डियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती के लिए आवश्यक होता है।

 

  1. आयरन की भी मात्रा शकरकंद में भरपूर पायी जाती है। बता दें कि आयरन की कमी से आपके शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता है। गौरतलब है कि शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

 

  1. शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व भी पाया जाता है जो आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक साबिक होता है। यही नहीं, इसमें मौजूद विटामिन बी6 भी डायबिटिक और हार्ट डिजीज में फायदेमंद साबित होता है।

 

  1. विटामिन ए का बहुत अच्छा माध्यम माना जाता है शकरकंद। इसके सेवन से शरीर की 90 प्रतिशत तक विटामिन ए की पूर्ति हो जाती है।