पसली की संरचना और उसके रोग

पसली क्या होती है ?

पसली हमारे शरीर का एक ऐसा अंग होता है, जो हमारी लंबी घुमावदार हड्डियों के लिए एक पिंजरे के रूप में कार्य करती है। पसलियाँ हमारी छाती के चारों और होती है साथ ही यह हमारे फेफड़ों को सक्षम करके और हमारे फेफड़ों, ह्रदय, छाती और हमारे शरीर के आंतरिक अंगों की रक्षा करने का काम करती है।

पसली की सरंचना
पसलियाँ हमारे शरीर में वक्ष पिंजर का निर्माण करती है। इसके द्वारा हमारा ह्रदय और फेफड़े दोनों ही सुरक्षित रहते हैं। हमारी पसलियों की कुल संख्या 24 होती है तथा वक्ष में यह दोनों ओर 12- 12 होती है मनुष्य के वक्षीय कटघरे में 12 जोड़ी लंबी, सरकारी, पट्टीनुमा पसलियाँ होती है। हमारे नीचे की 11वीं और 12वीं जोड़ी की पसलियों के अंतिम सिरे में स्वंतत्र रहते हैं। इन पसलियों को हम प्लावी पसलियाँ कहते हैं।

पसली के कार्य

हमारी पसलियाँ हमारे शरीर को सुरक्षा प्रदान करती है। यह हमारे शरीर में वक्ष पिंजरे या वक्ष टोकरी के रूप में पाई जाती है। यह हमारे शरीर के फेफड़ों, ह्रदय और अन्य अंगों की रक्षा करता है। इसका प्रमुख कार्य हमारी हड्डियों और हमारे शरीर के प्रमुख अंगों को सहायता प्रदान करना होता है। यह तभी संभव हो सकता है, जब हम साँस लेते हैं

पसली के रोग
हमारी पसलियों को कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ता है जैसे कि…

1. पसलियों में दर्द
फेफड़ों में कफ जम जाने के कारण हमारी पसलियों में दर्द होने लगती है। कई बार ठंड में हमारी कफ जम जाती है और बाहर नहीं निकलती जिसके कारण हमारी पसली में दर्द होना शुरु हो जाती है।

2. पसलियों में पानी भरना
तेज बुखार, खांसी,और टीबी के कारण हमारी पसलियों में पानी चला जाता है.

3. पसलियों में सूजन
कई बार जोड़ों वाली जगह पर सूजन आ जाता है, यहाँ पसलियाँ उस उपास्थि से जुड़ती है, जो उन्हें छाती की हड्डी से जोड़ता है यह हमारे लिए हानिकारक हो सकता है

4. पसली में फ्रैक्चर
चोट लगने के कारण कई बार हमारी पसलियों में फ्रेक्चर हो जाता है जिसके कारण हमें दर्द भी झेलना पड़ता है.