ताड़गोला फल के फायदे – गर्मियों के लिए

गर्मी के मौसम में विशेषकर खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस मौसम में कब क्या नुकसान कर जाए पता नहीं चलता है। कहते हैं गर्मी के मौसम में जितना हो सके पानी या जूस पीते रहना चाहिए। इस सीज़न में भले आप खाए कम लेकिन पेय पदार्थ का सेवन करते रहना चाहिए। पानी और जूस शरीर में पानी की कमी को तो पूरा करते हैं लेकिन बीमारियों से बचाव करने में यह पूरी तरह सहायक नहीं हो पाते हैं। ऐसे में लीची की तरह दिखने वाले फल जिसका नाम ताड़गोला है, इसक सेवन करने से आपको गर्मी में ताजगी का एहसास जरूर होगा। आप खुद को तपती धूप में भी काफी कूल कूल महसूस करेंगे।
आपको बता दें कि ताड़गोला फल, गर्मियों के दौरान भारत के तटीय क्षेत्रों में पाया जाता है। अपनी ठंडी तासीर होने की वजह से इसे आईस एप्पतल भी कहते हैं। यह शरीर को तरोताजा रखने में मदद तो करता ही है साथ ही गर्मी से पैदा होने वाली अनेको बीमारियां भी दूर रखता है। ताड़गोला में विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक, फॉस्फो रस और कल्शिोयम भारी मात्रा में पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसका स्वाोद बिल्कु्ल ताजे नारियल की तरह होता है।

कैसे है फल ताड़गोला आपके लिए फायदेमंद, आइए हम आपको बताते हैं :

ताड़गोला नामक इस फल में जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, खासतौर पर विटामिन बी12 जिससे पेट की एसीडिटी ठीक हो जाती है।
बता दें कि यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और खासतौर पर गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।
फल ताड़गोला में हाई कैलोरी होती हैं जो आपके शरीर के एनर्जी लेवल को तुंरत ही बढ़ा देती हैं, जिससे गर्मियों में थकान का एहसास नहीं होता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय – खाएं यह फल
प्रेगनेंट महिलाओं को अगर कब्जम या पेट से संबन्धि त कोई भी परेशानी हो तो उन्हेंप ताड़गोला फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह आपके सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
यही नहीं, फल ताड़गोला में हाई मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है जो आपके लिवर को साफ करता है और दूषित चीजों को निकालने में मदद भी करता है।
कहते हैं ताड़गोला फल दिखने में लीची के जैसे लगता है। इस फल में पानी का मात्रा बहुत होता है जिससे आपको गर्मी में कभी पानी की कमी नहीं रहेगी। आज ही बाज़ार जाए और यह फल खरीद लाएं।