ब्रोकली के फायदे

ब्रोकली सब्जी होती है, परन्तु यह इतनी लोकप्रिय सब्जी नहीं होती। हम इस बात से भी इनकार नहीं कर सकते कि इसमें बहुत से गुणों का खजाना होता है। यह हरी सब्जी ब्रेसिक्का फेमिली की है जिसमें गोभी और पत्तागोभी भी शामिल होते हैं। इस सब्जी को कच्चा और पकाकर भी खाया जा सकता है, लेकिन जब हम इसको पकाकर खाते हैं, तो इससे हमें बहुत से फायदे मिलते हैं। ब्रोकली के फायदे इसलिए भी होते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन ए और विटामिन सी के साथ-साथ दूसरे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इसे पौष्टिक बनाते हैं।

इस सब्जी में कई प्रकार के लवण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर में शुगर लेवल को संतुलित बनाये रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है, जो बीमारी और बॉडी इन्फेक्शन से लड़ने में बहुत ही सहायक होते है। ब्रोकली देखने में गोभी की तरह हो होती है।इसका इस्तेमाल आप सब्जी, सलाद, या सूप के रूप में भी कर सकते हैं। कुछ लोग इसका सेवन भाप से पकाकर करते हैं। ब्रोकली का सेवन करने से हमें जो फायदे मिलते हैं। आज हम उन फायदों के बारे में आप को बताते हैं :

ब्रोकली के फायदे