ग्वार फली के फायदे

ग्वार का अधिकतर उपयोग जानवरों के चारे के लिए किया जाता है। पशुओं को ग्वार खिलाने से ताकत मिलती हैं साथ ही दुधारू पशुओं को ग्वार खिलाने से दूध में बढ़ोतरी होती है। इतना ही नहीं ग्वार फली के फायदे बहुत से देखने को मिलते हैं। ग्वार फली में प्रोटीन, घुलनशील फाइबर और बहुत से विटामिन जैसे विटामिन के, सी और ए और इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसके इलावा इसमें फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और पौटेशियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है।

ग्वार फली के फायदे – Gawar fali ke fayde

कुछ लोग ग्वार फली का सेवन करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। ग्वार फली का सेवन करने आपके शरीर को कई फायदे प्राप्त होते हैं। इससे आपको कई तरह की बीमारियों से निजात मिलती हैं। यह फलियाँ स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होती है। इन फलियों में आपको हेल्दी बनाने के बहुत से गुण मौजूद होते हैं। आइये जानते है ग्वार फली के फायदों के बारे में…

मधुमेह में लाभकारी

गवार फली के फायदे में एक फायदा यह हैं कि डायबीटीज में यह बहुत लाभ प्रदान करती हैं। इस फली का सेवन करने से ब्लड शुगर कम हो जाता है और इन्सुलिन की मात्रा में इजाफा होता है।

हड्डियों को मजबूत करें

ग्वार फली की फलियों में कैल्शियम, मिनरल्स और अनेक ऐसे तत्व पायें जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इस सब्जी में फास्फोरस भी पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती है।

दिल के लिए लाभकारी

ग्वार में शरीर का कोलेस्ट्रोल घटाने के गुण पाएं जाते हैं। इसमें फाइबर और पौटेशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। जिस कारण से कोलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता और आपको दिल संबंधी बीमारी से नहीं गुजरना पड़ता।

गर्भावस्था के दौरान

ग्वार फली का सेवन गर्भावस्था के दौरान करना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। ग्वार की फलियों में फॉलिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन ‘के’ की भरपूर मात्रा होने के कारण यह शरीर की हड्डियों को मजबूती और भ्रूण के विकास में मददगार होती है।

ब्लड प्रेशर को उचित रखना

ग्वार की फलियों में हाइपोग्लेसेमिक और हैपोलिपिड़ेमिक पाया जाता है, जो आपके हाइपरटेंशन को दूर कर देता है और आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में कर देता है। ऐसे गुणों से भरपूर फलियों का सेवन आवश्य करना चाहिए।

दिमाग को ठंडा रखे

ग्वार फली के फायदे में एक फायदा यह हैं कि इसका सेवन करने से आप तनाव और चिंता से काफी हद तक दूरी बना लेते हैं। जिससे आपका दिमाग शांत रहता है।

पाचन क्रिया में सहायक

ग्वार फली में फाइबर की प्रचुर मात्रा होने के कारण पाचन क्रिया सदैव दुरुस्त रहती है। इसका सेवन करने से शरीर के विषाक्त तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं। जिससे पाचन संबंधी समस्याओं का निदान हो जाता है।

रक्त संचार को बेहतर बनाएं

ग्वार फली के फायदे की बात की जाये तो ग्वार फली में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन की उचित मात्रा फ्लो करती है और रक्त संचार भी बेहतर तरीके के साथ होता है। इसके अलावा ग्वार फली में फोटोकैमिकल पाएं जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं।