घरेलू महिलाओं के लिए सेहत टिप्स

ऐसा माना जाता है कि घरेलू महिलाएं अपने सेहत के लिए जागरूक नहीं होती। उनका पूरा समय बच्चों को पालने और घर के लोगों को संभालने में बीत जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है अगर घरेलू महिलाएं चाहें तो अपनी सेहत का ख्याल रख सकती हैं। बस उन्हें बताए गए घरेलू महिलाओं के लिए सेहत टिप्स पर ध्यान देना होगा।

किसी भी इंसान को कुछ करने के लिए एक प्रेरणा की जरूरत होती है। ऐसा घरेलू महिलाओं के साथ भी है, अगर उन्हें भी अपनी सेहत को सुधारना है तो मन में मोटिवेशन लेकर एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना होगा। आइए जानते हैं घरेलू महिलाओं के लिए सेहत टिप्स क्या है?

घरेलू महिलाओं के लिए सेहत टिप्स

1. व्यायाम के लिए समय निकालें

जो महिलाएं ये सोचती हैं कि जिम में जाने से ही शरीर बनता है तो वह गलत हैं। आप घर पर काम करते हुए भी खुद को सेहतमंद रख सकती हैं। वैसे आपको दिन में कम से कम आधा घंटा व्यायाम में देना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आप छोटे और हल्के व्यायाम कर सकती हैं। आप चाहे तो सुबह-शाम कुछ समय के लिए पार्क में टहल सकती हैं।

2. घर का खाना खाएं

अगर आपको बता नहीं है तो हम आपको बताएं कि शरीर के अधिकतर रोग आपके पेट से होकर गुजरते हैं। अगर आपका पेट स्वस्थ है, तो आप खुश हैं और आपको कोई बीमारी नहीं हो सकती। इसके लिए आपको कोई भी चीज खाने से पहले यह ध्यान देना होगा कि वह आपके सेहत को नुकसान तो नहीं पहुंचाएगी। कोशिश करें कि आप घर का बना हुआ खाना खाएं। अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल को शामिल करें।

3. पूरी नींद लें

अक्सर देखा गया है कि घरेलू महिलाएं घर में सबसे पहले उठती हैं और सबसे देर से सोती हैं। ऐसे में महिलाओं को अपनी नींद का पूरा ध्यान देना चाहिए। नींद कहीं न कहीं महिलाओं के वजन और उनके स्टेामिना से जुड़ा हुआ है। महिलाओं के अंदर हार्मोन की प्रक्रिया बहुत जटिल होती है और शरीर में हार्मोन प्रणाली सही तरीके से कार्य करे इसलिए महिलाओं को पूरी नींद लेनी चाहिए। इसके लिए उन्हें रात को जल्दी सोना चाहिए।

4. समय पर खाना खाएं

घर और जिम्मेखदारियों के बीच में महिलाएं कई बार अपने खाने को दरकिनार कर देती है। फिट रहने के लिए सबसे ज्या दा जरुरी है कि समय पर खाना खाना। महिलाओं को दिन की शुरुआत दो गिलास गुनगुने पानी के साथ करनी चाहिए। कोशिश करें कि महिलाएं सुबह समय पर ज्यादा से ज्यादा नाश्ता करें, क्योंकि पेट सबसे ज्यादा भोजन सुबह ही आवश्यकता पड़ती है।

5. पानी की मात्रा को बढ़ाएं

खुद को सेहतमंद रखने के लिए पानी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। जितना खाना शरीर के लिए जरुरी है उसी प्रकार पानी की आवश्यकता भी शरीर को ज्याहदा होती है। क्योंतकि जब तक शरीर में सही मात्रा में पानी नहीं होगा तो पाचन क्रिया सही तरीके से कार्य नहीं करता है। महिलाएं डिहाइड्रेशन का शिकार न बनें इसलिए उन्हें निश्चित मात्रा में पानी पीना चाहिए। महिलाएं ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद पानी कुछ समय बाद पीना चाहिए।

6. तनाव न लें

अगर महिलाएं लगातार तनाव ले रही हैं तो सेहत से संबंधित आपने जो भी काम किया है वह बिगड़ सकता है। घर के काम में व्य स्तन रहने और बच्चों तथा घर की जिम्मेयदारी में कई बार महिलाएं तनाव का शिकार हो जाती हैं। इससे बचने के लिए महिलाओं को कुछ योग अभ्यास करनी चाहिए।