स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या करें परहेज

आपको नेचुरल, अनप्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। शोध से पता चलता है कि ऐसे खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। आपको ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए जो विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन तथा कई तरह के पौष्टिक तत्व से भरे हुए हो। आइए जानते हैं कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं।

सब्जियां : – टमाटर, पालक, ब्रोकली, शिमला मिर्च, ग्रीन बीन्स, सरसों के साग, प्याज, करेला, फूलगोभी, मशरूम, गोभी आदि का सेवन करना चाहिए।

फल : – आम, पपीता, अनार, अमरूद, संतरा, लीची, सेब, खरबूजा, नाशपाती, प्लम, केला, किवी, खीरा आदि का सेवन करना चाहिए।
नट्स और बीज : – काजू, बादाम, मूंगफली, पिस्ता, अखरोट, कद्दू के बीज, तिल के बीज, तरबूज के बीज, अलसी के बीज, चिया बीज का सेवन कीजिए

फलियां : – सेम, लोबिया, मटर, राजमा, मसूर, दालें और चना आदि का सेवन करना चाहिए।
जमीन के अंदर होने वाले आहार : – आलू, गाजर, शंकरकंद और चुकंदर आदि का सेवन करना चाहिए।

साबूत अनाज : – ब्राउन राइस, बासमती चावल, बाजरा, अनाज, क्विनोआ, जौ और मक्का का सेवन करना चाहिए।
डेयरी: डेयरी उत्पाद में आपको पनीर, दही, दूध और घी का सेवन करना चाहिए।

जड़ी बूटी और मसाले : – लहसुन, अदरक, इलायची, जीरा, धनिया, गरम मसाला, हल्दी, काली मिर्च, मेथी और तुलसी आदि का सेवन करना चाहिए।

स्वस्थ वसा : – नारियल का दूध, एवोकैडो, नारियल का तेल, सरसों का तेल, जैतून का तेल, मूंगफली का तेल, तिल का तेल और घी आदि का सेवन करना चाहिए।

प्रोटीन स्रोत: टोफू, फलियां, डेयरी उत्पाद, नट्स और बीज का सेवन करना चाहिए।

ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन

इसके अलावा खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा यानि आप 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करें। पानी पीने से बॉडी करे डिटॉक्सा करने में मदद मिलती है तथा यह बालों और पेट के लिए है भी फायदेमंद है।

इसके अलावा शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए खून का संचार पूरी बॉडी में सही से होना बहुत जरूरी है और इसमें गर्म पानी पीना बहुत लाभकारी रहता है।

यदि आप सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी या नींबू पानी पीते हैं तो इससे आपका एनर्जी लेवल बढ़ेगा और डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही रहेगा। – सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

किन चीजों से करे परहेज

खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ जो प्रोसेस्ड होते हैं तथा जिसमें चीनी और कैलोरी पर्याप्त मात्रा में होती है उनका सेवन आप कम से कम कीजिए। यह आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकते हैं। आपको मिठी और तली हुई चीजों से दुरी बनाकर रखना चाहिए।

इस तरह के आहार क्रोनिक डिजीज पैदा करता है। इस तरह के आहार मधुमेह, मोटापा और हृदय रोग के बढ़ते जोखिम से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा यह समग्र स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे नहीं हैं।

आपको कैंडी, आइसक्रीम, कुकीज़, पेस्ट्री, केक, मीठे चीजें और बिस्कुट आदि का कम से कम सेवन करना चाहिए। इसके आपको आपको मिठी चाय, स्पोर्ट्स ड्रिंक और फ्रूट जूस तथा सोडा आदि जैसे पेय पदार्थ से दूरी बनाना चाहिए। आप फास्ट फूड में बर्गर, चिप्स, पिज्जा, तली हुई चीजें और फ्रेंज फ्राई आदि से दूरी बनाएं। – पेट दर्द में परहेज – जाने क्या न खाएं