ह्रदय रोग में परहेज

शरीर में दिल बहुत ही नाजुक अंग है। इसलिए इसे स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। अपने हृदय के स्वास्थ्य की देखभाल करें और ह्रदय रोग में परहेज पर ध्यान दीजिए। एक स्वस्थ दिल के लिए सबसे जरूरी चीज है खानपान। आपका दिल बीमारियों से मुक्त हो इसके लिए आप आपने खानपान पर ध्यान दीजिए। दिल को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्टेरॉल और नमक, भारी भोजन, मांस खाने से बचना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ह्रदय रोग में किन-किन आहारों का परहेज करना चाहिए।

ह्रदय रोग में परहेज

#1 शुगर खाने से बचें

उन अहारों से बचें जिसमें शुगर या चीनी ज्यादा हो। शुगर ज्यादा लेने से कई तरह की बीमारियों को आप जन्म दे सकते हैं। शुगर लेने से डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। जिसकी वजह से हृदय रोग हो सकता है। इसलिए पेय और भोजन में चीनी लेने की बजाय आपको उसके विकल्प को चुनना होगा।

#2 उच्च सोडियम सामग्री वाले खाद्य पदार्थ

खाने में बहुत अधिक सोडियम लेना रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ाता है, जिसकी वजह से हृदय पर अधिक तनाव बढ़ाता है। भोजन जो सोडियम में उच्च होता है, विशेष रूप से नमक (सोडियम क्लोराइड) जो खाद्य पदार्थों में डाला जाता है रक्तचाप, स्ट्रोक या दिल के दौरे के जोखिम को बढ़ा सकता है।

#3 सेचुरेटेड और ट्रांस फैट

ह्रदय रोगियों को अपने आहार में कम से कम फैट लेना चाहिए। उन्हें अपने आहार में वसा की मात्रा को सीमित करने की जरूरत है। उन्हें विशेष रूप से सेचुरेटेड और ट्रांस फैट का सेवन नहीं करना चाहिए। इन प्रकार के वसा के कारण शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जिससे हृदय रोग होते हैं। पाम तेल, नारियल का तेल, दूध, लाल मांस, चिकन, तला हुआ भोजन, साथ ही प्रोसेस्ड ब्रेड और स्नैक्स खाने से आपको बचना चाहिए।

#4 डेयरी उत्पाद

अधिकतर डेयरी उत्पाद वसा से भरपूर होते हैं। ह्रदय रोगी इनकी खपत बहुत ही कम करे। डेयरी उत्पाद में आपके दूध, पनीर, क्रीम और मक्खन जैसे आहर शामिल है। इसके साथ खाने या पेय के साथ क्रीम को जोड़ना भी आपके लिए घातक हो सकता है।

#5 प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट वो होते हैं जिन्हें संरक्षित करने के लिए नाइट्रेट्स, लवण या अन्य संरक्षकों को उपयोग में लाया जाता है। अध्ययनों से पता चला है कि आपके दिल के लिए सबसे खराब प्रकार के मांस प्रोसेस्ड मीट है। इसमें सॉसेज, बेकन, सलामी, हॉट डॉग और टर्की, डेली हैम, चिकन और बोलोग्ना सहित अन्य डेली मांस शामिल हैं।

#6 बेक्ड मिठाई

ह्रदय के मरीजों को मिठाई का कम से कम सेवन करना चाहिए। उन्हें मिठी चीजों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। ऐसे खाद्य पदाथ उच्च रक्तचाप, हृदय की विफलता को बुलावा देते हैं।

#7 सोडा

नियमित रूप से सोडा का सेवन बल्ड शुगर के स्तर को बढ़ाने का काम करते हैं। ये धमनी की दीवारों पर और अधिक तनाव डाल सकते हैं और हृदय रोग के लिए आपके जोखिम को बढ़ा सकते हैं। जितना अधिक सोडा आप पीते हैं, उतना ही हृदय रोग के लिए जोखिम में बढ़ोतरी होती है।

#8 मार्जरीन

नवीनतम शोध का दावा है कि मक्खन आपके दिल के लिए बुरा नहीं है। दूसरी ओर, मार्जरीन अस्वास्थ्यकर ट्रांस फैटी एसिड का एक स्रोत है। कार्डियोवास्कुलर रोग में इसे परहेज करना चाहिए।