दौड़ने से पहले क्या खाना चाहिए

किसी भी धावक या रनर के लिए ट्रेनिन बहुत ही जरूरी होता है। इसके अलावा वह किस तरह का डाइट ले रहा है उस पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि थकान को दूर किया जा सके और तेजी से रिकवरी में मदद मिल सके। वहीं दूसरी ओर आप दौड़ने से पहले गलत आहार ले लेते हैं या फिर कुछ भी नहीं खाते हैं, तो पेट से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती है। यहां हम आपको बताएं कि दौड़ने से पहले क्या खाना चाहिए।

यदि आप 10 किलोमीटर से ज्यादा या फिर हाफ मैराथन या मैराथन दौड़ रहे हैं तो आपको कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। इससे आपको यह फायदा होगा कि आपको रनिंग करते हुए आपको भूख नहीं लगेगी तथा ब्लड शुगर का ऑटिमल लेवल भी मेंटेन रहेगा।

इसके अलावा दौड़ने से पहले खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बहुत ही जरूरी है। इस बात का ध्यान दीजिए कि अगर आप 60 मिनट से कम दौड़ते हैं तो आपके लिए प्री-रन मील आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। आइए जानते हैं कि कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के फायदे क्या है।

कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट शरीर को शक्ति देने का प्रमुख स्रोत हैं। ये आपके दिमाग, किडनी, दिल, मांसपेशियों और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को ईंधन देने में मदद करता है। शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट की काफी जरूरत होती है लेकिन इसके अधिक सेवन से शरीर को नुकसान भी होता है।

प्रोटीन

 

प्रोटीन हड्डियों, मांसपेशियों, कार्टिलेज, त्वचा, और रक्त का एक महत्वपूर्ण बिल्डिंग ब्लॉक है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक है। यह दुबली मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, डैमेज सेल और टिसू को रिपेयर करता है और ये ऊर्जा के मुख्य स्रोतों में से एक है। – प्रोटीन खाने के 8 तरीके

दौड़ने से पहले क्या खाना चाहिए जिसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट हो आइए जानते हैं –

1. अंडा खाने से शरीर कई बीमारियों से बच सकता है। आप दौड़ने से पहले एक अंडे का सेवन कर सकते हैं।

2. केला आवश्यक विटामिन और खनिजों जैसे पोटेशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट, नियासिन, रिबोफ्लाविन और विटामिन बी6 से भरपूर है। ये सभी शरीर के उचित कामकाज में योगदान देते हैं और आपको स्वस्थ रखते हैं। आप एक केला भी खा सकते हैं।

3. आप दलिया का सेवन कर सकते हैं। दलिया में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, यह दौड़ने वालों के लिए एक अच्छा फूड हो सकता है।

आइए अब जानते हैं कि दौड़ लगाने के क्या फायदे हैं

1. नियमित रूप से दौड़ लगाने से शरीर में एंड्रोफिन जैसे रसायन उत्पन्न होते हैं, जिनसे खुशी का अहसास होता है और हम खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं और स्ट्रेस में कमी आती है।

2. दौड़ने से न केवल फेफड़े मजबूत होते हैं बल्कि धीरे-धीरे निरंतर अभ्यास से श्वसन प्रक्रिया में सुधार होता है और शरीर से मोटापा भी कम होता है।

3. मजबूत प्रतिरोधक क्षमता और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में दौड़ना बहुत ही फायदा पहुंचाता है। इससे धमनियों का व्यायाम होता है।

4. दबाव के दौरान हमारा शरीर हड्डियों तक कुछ अतिरिक्त खनिजों की आपूर्ति करता है, जिनसे हड्डियां मजबूत होती हैं। नियमित रूप से दौड़ने से यह प्रक्रिया लागू होती है, जिससे समय के साथ हड्डियों का घनत्व बढ़ता है।

5. लिगामेंट्स और स्नायुतंत्र में मजबूती के अलावा दौड़ने से इंसुलिन बनने की प्रक्रिया में सुधार होता है। इससे मधुमेह पर नियंत्रण होता है।