स्मार्ट बनने के उपाय

इस बदलती दुनिया में आपको हमेशा स्मार्ट रहने की जरूरत है। स्मार्ट दिखकर या स्मार्ट बनकर न केवल आप अपने व्यक्तित्व को निखार सकते हैं बल्कि सफलता की उंचाईयों को भी छू सकते हैं। स्मार्ट बनने के उपाय से आप खुद को इस काबिल बना सकते हैं कि कभी भी किसी के सामने धोखा खाने से बच सकें। आइए जानते हैं कि स्मार्ट कैसे बनें।

स्मार्ट बनने के उपाय

अखबार और किताब पढ़ने की आदत बनाएं

अगर चाहते हैं कि आप सबके सामने स्मार्ट दिखें तो आप अखबार और किताब पढ़ने की आदत डालें। इससे आप देश दुनिया के टच में रहेंगे। ऐसे में जब आप मीटिंग में हो या फिर दोस्तों के साथ हो तो आपके पास बात करने के लिए बहुत कुछ होगा। इसके अलावा किताबें भी ज्ञान का भण्डा र होती हैं। इससे न केवल आपकी सोच में निखार आएगा बल्कि आप नये शब्दो भी सीखते हैं।

नई भाषा को सीखें

स्मार्ट बनने का एक तरीका यह है कि आप हमेशा नई भाषा सीखने का प्रयास करें। नई भाषा सीखने से आप नए दोस्त बनाते हैं, जिससे आपको नई तरह की जानकारी मिलती है। ये चीज आपको किसी भी समस्या में समाधान निकालने के लिए बहुत ही मदद करेगा।

दिमाग का खेल खेलें

स्मार्ट बनने के उपाय में कई तरह के गेम्स शामिल है। कई-कई घंटे वीडियो गेम्स खेलना एक स्मार्ट निर्णय नहीं होगा, लेकिन यदि आप रोज आधा घंटा वीडियो गेम्स खेलते हैं, तो यह आदत आपको स्मार्ट बनाने में बहुत ही मदद करेगा। इसके अलावा आप शतरंज जैसे खेल खेलेंगे जिससे आपकी तार्किक क्षमता बढ़ती है और दिमाग बेहतर काम करता है। –  वीडियो गेम खेलने से बढ़ता है दिमाग

कुछ नया सीखने का प्रयास करते रहें

यह कभी न सोचें कि आपने बहुत कुछ सीख लिया है और अब कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। दरअसल सीखने की कोई उम्र नहीं होती है आप कभी भी कुछ भी सीख सकते हैं। यह आदत आपको हमेशा स्मार्ट बनाने में मदद करेगा। कभी-कभार कुछ न करना भी बहुत कुछ करना होता है। आप अकेले में बैठकर आत्म चिंतन व आत्मामंथन कर सकते हैं जिसके जरिए आप बहुत कुछ डिस्कवर कर सकते हैं।

कुछ क्रिएटिव कार्य को कीजिए

अपने आप को स्मार्ट बनाने के लिए आप कुछ क्रिएटिव कार्य भी कर सकते हैं। इसमें आप राइटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा फोटोग्राफी और पैंटिग भी आपके लिए बेहतर होगा। किसी वस्तु की मदद से आप नई चीज की रचना कर सकते हैं।

अपने निर्णय खुद लें

यदि आप खुद को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो आप अपने निर्णय खुद लें। इसका फायदा यह होगा कि आपके अंदर समझ पैदा होगा, जिससे आप खुद कई मुश्किलों का हल निकाल पाएंगे। आपकी किसी के ऊपर निर्भता बहुत ही कम हो जाएगी। – आत्मविश्वास बढ़ाने के 6 बेहतरीन उपाय

नए आयाम को तलाशें

अगर खुद को स्मार्ट बनना है तो नई चीजों के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है अर्थात खुद को अपडेट रखना बहुत ही जरूरी है। आप न केवल आंतरिक स्तर पर खुद को अपडेट करें बल्कि नई चीजें सीखकर भी आप खुद को अपडेट कर सकते हैं। इसमें आप नये लोगों से मिलेंगे, नये तथ्यं सीखेंगे और नयी चीजें समझेंगे जो आपको स्मार्ट बनाने में सहायता करेगा।

व्यायाम भी है जरूरी

खुद को स्मार्ट बनाने का मतलब यह नहीं है कि आप पूरे दिन काम करते रहें। आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप अच्छा और पौष्टिक आहार लीजिए तथा नियमित रूप से व्यायाम कीजिए। ये चीजें आपको उर्जावान रखेगी और आप हमेशा दूसरों के सामने स्मार्ट दिखेंगे।