मांसपेशियों में दर्द के लक्षण और उपचार

आज की इस भागदौड़ वाली जिन्दगी में मांसपेशियों में दर्द होना एक आम बात है। मांसपेशियों का दर्द किसी भी उम्र वाले व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन आज के समय में युवाओं को इसका सबसे ज्यादा असर हो रहा है। इस दर्द का सामना कुछ लोगों को कभी-कभी होता है, लेकिन कुछ लोगों को स्थाई रूप से इसका सामना करना पड़ता है। जब हमारा रक्त प्रवाह सही से नहीं होता तब हमें अक्सर दर्द का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब हम दर्द वाली जगह पर मसाज करते हैं, तो हमारा रक्त प्रवाह तेजी से काम करने लग पड़ता है जिससे हमारा दर्द ठीक हो जाता है। अक्सर हमारी मांसपेशियों में दर्द तब होता है जब हम अधिक बैठते उठते हैं, बार-बार सीढ़ियों का चढ़ना उतरना, तेजी से भागना आदि से हमारी मांसपेशियों में खिचाव आने लगता है जिससे हमें दर्द महसूस होती है।

मांसपेशियों में दर्द के लक्षण ( Muscles pain symptoms )

मांसपेशियों में दर्द के कारण ( Muscles pain reasons )

हमारी मांसपेशियों में दर्द होने के कई कारण हो सकते है जैसे कि…

  1. गलत खान पान होना
  2. अधिक शारीरिक परिश्रम का होना
  3. थकान या मांसपेशियों में चोट लगना
  4. मलेरिया या डेंगू होना
  5. संक्रमण होना
  6. शरीर में पोटेशियम या कैल्शियम की मात्रा कम होना

मांसपेशियों के दर्द का उपचार  ( Muscles pain home remedies in hindi )

जब भी हम अधिक काम करते हैं या अधिक चलते फिरते हैं तो अक्सर हमारी मांसपेशियों में खिचाव पैदा हो जाता है जिसके कारण हमें दर्द का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब हम दर्द वाले स्थान पर मालिश करते हैं तो हमे दर्द से राहत मिलती है। जब हमें इससे कुछ भी फायदा न हो तो कुछ नीचे लिखे हुए उपाय करने चाहिए जैसे कि…

सिकाई करें

जब भी आपकी मांसपेशियों में दर्द होता है, तो आपको दर्द वाले स्थान पर गर्म पानी से या ठंडे पानी के साथ सिकाई करनी चाहिए। जब भी आप गर्म पानी के साथ नहाते हो नहाते समय आप की मांसपेशियों की सिकाई हो जाती है और आपको आराम मिलता है। अगर आपको सूजन महसूस हो रही हो तो आप को बर्फ का टुकड़ा लेकर सिकाई करनी चाहिए। ऐसे में दर्द के साथ-साथ आपको सूजन से भी राहत मिलेगी।

मिर्च

नारियल या जैतून के तेल में एक चम्मच लाल मिर्च का पाउडर मिलाकर गर्म करें फिर उसे ठंडा होने दें। बाद में दर्द वाले स्थान पर लगायें। आप का दर्द ठीक हो जाएगा।

सेब का सिरका

एक गिलास पानी में थोडा सा सेब का सिरका मिलाकर पीने से मांसपेशियों की दर्द से राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त आप एक गिलास पानी में दो चम्मच सिरका, एक चम्मच शहद, कुछ पुदीने की पत्तियाँ मिलाकर भी पी सकते हो।

मोटापा कम करें

अगर आपमें मोटापा है, तो आपको मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के सबसे पहले अपने मोटापे को कम करना होगा।

मैग्नीशियम युक्त भोजन

जब भी आप के शरीर में मैग्नीशियम की कमी होती है, तो आपको मांसपेशियों में दर्द होने लगता है इसलिए आपको अपने आहार में कद्दू के बीज, काली बिन्स, काजू, बादाम आदि शामिल करने चाहिए।

व्यायाम करें

हमें अपने दिनचर्या को सुधारना चाहिए, जितना हो सकें हमें व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम करने से हमारे रक्त प्रवाह में सुधार आता है, जिससे हमारी मांसपेशियों का दर्द ठीक हो जाता है और इसके साथ हमें दवाईयों का जितना हो सकें कम सेवन करना चाहिए।

आराम करें

कई बार जब हम आराम करते हैं तो उससे भी हमारे शरीर को बहुत ही फायदा मिलता है। इससे हम अपने आप को हल्का महसूस करते हैं और हमारा तनाव भी कम होता है। जिसका असर हमारी मांसपेशियों पर पड़ता है।

चेरी जूस

चेरी के जूस का सेवन करने से हमें दर्द से आराम मिलता है, साथ ही इससे हमारी मांसपेशियों में खिचाव कम होता है।

मसाज

मसाज करने से शरीर का रक्तसंचार ठीक हो जाता है जिससे दर्द आसानी से ठीक हो जाता है। मसाज के लिए अच्छे तेलों का प्रयोग किया जाए, तो असर दोगुना हो जाता है।

मांसपेशियों में दर्द होने पर बरते सावधानी

धीरे-धीरे मांसपेशियों की एक्ससाइज करें

जब भी आप स्ट्रेचिंग की एक्सरसाइज करें कोशिश करें मांसपेशियों पर ज्यादा जोर न पड़े। धीरे-धीरे मांसपेशियों की एक्सरसाइज करने सेमांसपेशियों में दर्द से राहत मिलेगी।

उच्च प्रभाव वाली गतिविधियां से परहेज करे

मांसपेशियों में दर्द दूर होने तक उच्च प्रभाव वाली गतिविधियों से परहेज करना चाहिए। यह आपको फिट रखने का काम करता है।

भारी चीज उठाने से बचें

मांसपेशियों के दर्द में आपको भारी चीज उठाने से बचना चाहिए। अगर आप भारी चीज उठाते हैं तो आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है।

आराम करें

मांसपेशियों के दर्द में पीड़ित व्यक्ति को आराम करना चाहिए। रेस्ट करने से दर्द को भगाने में मदद मिलती है और जल्दी फिट हो जाते हैं।

योग और ध्यान का अभ्यास

तनाव-मुक्त गतिविधियों और अभ्यास जैसे योग और ध्यान करना आपको मांसपेशियों के दर्द में राहत देगा। इसलिए कुछ समय आप योग करने पर लगाए।

डाइट पर दें ध्यान

इसके अलावा अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें और अपने डाइट का पुरा ख्याल रखें तथा अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां तथा फलों को शामिल करें।