घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार दांतों की देखभाल

दांतों से कैविटी कैसे हटाये

दांतों से कैविटी कैसे हटाये

दांतों की कैविटी, दांतों की सतह पर एक छोटा छेद होता है। यह दंत स्वच्छता और बैक्टीरिया और पट्टिका के संचय के कारण होता है। यह बहुत ही दर्दनाक होता है। अगर आप दांतों से कैविटी को हटाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए घरेलू उपचारों को अपनाइए।

दांतों से कैविटी कैसे हटाये

दांतों से कैविटी हटाए लौंग

दांतों से कैविटी हटाए लौंग

लौंग, दांत संबंधी किसी भी प्रकार के इलाज के लिए महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है, जिसमें कैविटी शामिल हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एनाल्जेसिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण, लौंग दर्द को दूर करने और कैविटी को फैलने से रोकने में मदद कर सकता है। दांतों से कैविटी हटाने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।

इसके लिए आप तिल के तेल के 1/4 चम्मच के साथ लौंग के 2 से 3 बूंदों को मिला लें। फिर कुछ बूंदें कॉटन बॉल पर डालकर कैविटी वाले क्षेत्र में लगाएं। बिस्तर पर जाने से पहले हर रात इस उपाय को अपना सकते हैं।

दांतों से कैविटी को दूर करे नमक

एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण नमक का उपयोग कैविटी का इलाज करने के लिए किया जा सकता है। यह सूजन और दर्द को कम कर सकता है। इसके अलावा नमक किसी भी संक्रमण को बाहर निकाल सकता है और मुंह में बैक्टीरिया की वृद्धि को रोक सकता है।

इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच (टी स्पून) नमक मिलाएं। फिर एक मिनट के लिए मुंह में डालकर इसे हिलाइए और ध्यान केंद्रित करें और फिर पानी फेक दीजिए। इस उपचार को दिन में तीन बार पालन करें, जब तक कि आपके लक्षण कम नहीं हो जाते।

विटामिन डी

विटामिन डी दांतों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह कैल्शियम और फॉस्फेट को अवशोषित करने में बहुत ही मदद करता है जो भोजन के जरिए लेते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर आहार और कैविटी के बीच उलटा संबंध है। आप दूध और दही जैसे डेयरी उत्पादों से विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। आप सूरज से भी विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं।

दांतों से कैविटी को साफ करे लहसुन

दांतों से कैविटी को साफ करे लहसुन

एंटीबायोटिक गुणों में समृद्ध होने के कारण, लहसुन अक्सर दांतों के सड़न और कैविटी को दूर करने में बहुत ही मदद करता है। यह दर्द से राहत प्रदान करता है और स्वस्थ मसूड़ों और दांत को बढ़ावा देता है।

इसके लिए आप तीन से चार लहसुन की कली को कुचलकर 1/4 चम्मच सेंधा नमक मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट को तैयार कर लें और इसे संक्रमित दांत या कैविटी वाले क्षेत्र पर लगाएं। फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

फ्लोराइड टूथपेस्ट

यदि आप दांतों की कैविटी को दूर करना चाहते हैं तो फ्लोराइड टूथपेस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। यह कैविटी को रोकने में बहुत ही मदद करता है। यह दिखाने के लिए व्यापक शोध किया गया है कि फ्लोराइड टूथपेस्ट के साथ दांतों पर नियमित रूप से ब्रश करने से कैविटी रूक सकती है।

हल्दी

हल्दी

आयुर्वेद में, हल्दी अक्सर कैविटी दर्द से राहत प्रदान करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें जीवाणुरोधी और साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण है, जो मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं और बैक्टीरियल संक्रमण के कारण दांत के सड़न को रोकती है।

इसके लिए आप प्रभावित दातों पर हल्दी पाउडर लगाइए। इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गर्म पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment