दांतों की देखभाल

दांतों को मोतियों की तरह ऐसे चमकाएं

कुछ साल पहले दांत के डॉक्टरों की एक टीम ने एक ऐसा टूथ ब्रश तैयार किया जो दांतों को महज़ छह सेकेंड में अच्छी तरह से साफ़ कर सकता है। बिज़ीडेंट नाम की ब्रश कंपनी ने इस ब्रश को बनाने के लिए उसी स्कैनर का प्रयोग किया जिसकी मदद से दाँतों के डॉक्टर ब्रे-सेस लगाते हैं। अब चलिए छह सेकेंड में दांत को साफ करने वाले इस टूथ ब्रश की कीमत भी जान लेते हैं। इस अनोखे ब्रश की कीमत 25,000 है। क्यों हैरान हो गए न। यहां हम इस ब्रश की खासियात के बारे में नहीं बल्कि उन घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे जो दांत को मोतियों की तरह चमकाने में सहायता करते हैं। तो आइए जानते हैं –

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में दांत को चमाने के नेचुरल बेनिफिट हैं, यही वजह है कि बेकिंग सोडा आज बिकने वाले जितने भी टूथपेस्ट हैं उनमें एक पॉपुलर एलिमेंट है। बेकिंग सोडा दांतों पर रगड़ने से पीलापन दूर होता है। इसके लिए आप ब्रश को सीधा बेकिंग सोडा में डिप कर लें या फिर एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा में चुटकीभर नमक मिला लें और फिर इसे ब्रश से दांतों पर रगड़े।

सेब का सिरका

सेब का सिरका आपके दांतों का पीलापन हटाकर, आपको तुरंत सफेद और चमकदार मुस्कान दे सकता है। दरअसल यह गहराई और कोमलता के साथ आपके दांतों की अंदर से सफाई करने में सक्षम है। हालांकि, सिरका का ज्यादा इस्तेमाल आपके दांतों पर इना-मेल को खत्म कर सकता है, इसलिए इसका उपयोग वीकली ही करें।

दातुन

दांत साफ करने के लिए एक बहुत ही कारगर और आसान उपाय यह है कि आप एक गिलास पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसमें रातभर दातुन को रखकर छोड़ दें। सुबह इसी दातुन का इस्तेमाल करें। इससे दांतों का पीलापन समाप्त हो जाएगा। अगर रोजाना दातुन नहीं कर सकते, तो वीक में एक बार दातुन जरूर करें। इससे न केवल दांत बल्कि मसूड़े स्वस्थ व मजबूत भी होते हैं।

हल्दी और सरसों का तेल

हल्दी और सरसों का तेल

हल्दी इम्यूनिटी को बढ़ाता है, साथ ही यह बॉडी में हीलिंग पावर को भी बढ़ाता है। घरेलू उपायों से दांत चमकाने के लिए हल्दीह पाउडर को, बहुत अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप हल्दी, सरसों का तेल और नमक मिलाकर मंजन करें। दांत मजबूत होंगें और पीलापन भी जाएगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment