घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार दांतों की देखभाल

दांतों की समस्याओं के घरेलू उपचार

दांतों की समस्याओं के घरेलू उपचार

मुस्कुराते चेहरे हर किसी को अच्छे लगते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो अपनी दांतों की समस्याओं की वजह से ठीक तरह से मुस्कुराते भी नहीं पाते हैं। दांत दर्द या उससे जुड़ी समस्याओं का शिकार लगभग हर कोई होता है। आज हम आपको दांतों की समस्याओं के घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे।

नमक पानी से करें कुल्ला

दांतों की समस्याओं के घरेलू उपचार में एक उपचार तो यही है कि आप नमक पानी से नियमित रूप से गरारे करें। यह आपके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है और आपके दांतों में संवेदनशीलता कम करने में भी सहायता करता है।

यह दांत सड़न के लिए अन्य प्राकृतिक उपचारों में एक सादा उपाय है। इसके लिए आप गिलास गर्म पानी में एक छोटा चम्मच नमक डालिए। फिर इससे 3 मिनट तक कुल्ला कीजिए। आप इसे दिन में तीन बार कर सकते हैं।

दांतों की समस्याओं के लौंग

दांतों की समस्याओं के लौंग

दांत की सड़न या दांत की समस्या को दूर करने के लिए एक बेहतरीन उपाय है, जिसे आप अपनी रसोई में लौंग के रूप में जानते हैं। यह बहुत ही अच्छा और आसान उपाय है। यह न केवल दांतों के दर्द में आपकी मदद करता हैं, बल्कि अपने एंटी-बैक्टीरियल गुण की वजह से सड़न से छुटकारा देने में भी सहायता करता है।

इसके लिए आप आधा चम्मच शहद, तीन बूंदे लौंग का तेल और तिल का तेल लीजिए और एक कॉटन बॉल में रखकर दांत के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। – पुरुषों के लिए लौंग के लाभ

दांतों के रोग के लिए सरसो का तेल और हल्दी

सरसों का तेल काफी लाभकारी होता है। इसे खाने आपकी सेहत काफी अच्छी होती है। आयुर्वेद के मुताबिक सरसों का तेल कई रोगों में रामबाण का काम करता है। दांत दर्द में गुणकारी यदि आपके दांत में केविटी या पायरिया के कारण दर्द है तो सरसों के तेल से उपचार करने पर आपको आराम मिलेगा।

इसके अलावा हर बीमारी का इलाज करने के लिए पीढ़ियों से सरसों के तेल और हल्दी का उपयोग भारतीय परिवारों में किया जाता है। यह दांत के सड़ने के लिए एक बहुत ही प्रभावी दवा है। इसके लिए आप आधा चम्मच पाउडर में आधा चम्मच सरसो का तेल मिलाइए। फिर इसे कॉटन में लपेटकर दांत पर रखिए। यह दांत की समस्या दूर करने का एक अच्छा घरेलू उपाय है।

दांतों की समस्याओं के लिए लहसुन

दांतों की समस्याओं के लिए लहसुन

लहसुन में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन करने मात्र से स्वास्थ्य ठीक रहता हैं। इसमें एलिसिन नामक मुख्य कंपाउंड होता है। एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल तथा एंटीऑक्सीडेंड गुणों से भरपूर लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन कम लोगों को ही पता होता है कि लहसुन के कई सेहत लाभ भी हैं।

यह दांत के रोगों के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसके लिए आप एक लहसुन को पीस लीजिए और उसमें एक चुटकी नमक मिलाइए। फिर इसे आप प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। आपको दांत दर्द से बहुत ही राहत मिलेगा। आप इसे नियमित रूप से उपयोग में ला सकते हैं। – लहसुन के तेल के फायदे

दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ जरूरी बातें

दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ जरूरी बातें

1. चॉकलेट, मिठाई और चिपचिपे खाद्य पदार्थ को खाने से बचें। यदि ऐसी चीजें खाते हैं तो इसके तुरंत बाद ब्रश करना न भूलें।

2. दांतों के लिए सॉफ्ट ब्रश और फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल कीजिए।

3. रात को सोने से पहले ब्रश करने के साथ फ्लॉस करना न भूलें। इससे दांतों में फसे अवशेष बाहर निकल जाते हैं।

4. ब्रश के साथ-साथ टंग क्लीनर भी बहुत जरूरी है।

5. आंवला, अमरूद तथा संतरा जैसे विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन कीजिए। इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी का सेवन भी कीजिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment