डिप्रेशन

डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये आहार

डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए आहार

डिप्रेशन एक आम और गंभीर मेडिकल स्थिति है जो शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। इसमें व्यक्ति को किसी भी चीज में मन नहीं लगता। अगर इसके लक्षणों की बात की जाए तो इसमें व्यक्ति को नींद में परेशानी होती है, भूख का कम लगना और किसी भी बात पर उदास हो जाना आदि।

डिप्रेशन से छुटकारा दिलाए ये आहार

अखरोट

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड के सबसे समृद्ध खाद्य पदार्थों में से एक हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन के कार्य के लिए अच्छा होता है और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने सहायता करता है।

एवोकाडो

एवोकाडो एक पावर फूड हैं, क्योंकि इसमें स्वस्थ वसा है, जो आपके ब्रेन के लिए अच्छा होता है। आपको बता दें कि इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता है।

बेरी

 

ब्लूबेरी, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी, और ब्लैकबेरी उच्चतम एंटीऑक्सीडेंट खाद्य पदार्थों में से एक हैं। सभी बेरी फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।

 

अंडा

अंडा प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसके अलावा यह विटामिन बी, जिंक और ओमेगा 3 के लिए महत्वपूर्ण है। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने का काम करता है।

मशरूम

मशरूम

मशरूम आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। मशरूम एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध स्रोत है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से नुकसान पहुंचाने से बचाने में मदद करते हैं, जो हृदय रोग और कैंसर जैसी स्थितियों का कारण बन सकता है।

दही

दही प्रोटीन में समृद्ध है और प्रोबियोटिक के रूप में काम करता है। दही भारत में आसानी से उपलब्ध होता जाता है। आप अपने आहार दही का चयन करें, क्योंकि दही ब्रेन बूस्टर के रूप में कार्य करता हैं।

डेयरी प्रॉडक्ट्स

डेयरी प्रॉडक्ट्स

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से व्यक्ति डिप्रेशन या अवसाद की चपेट में आ सकता है। इससे बचने के लिए हमें प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिसके लिए डेयरी प्रॉडक्ट्स बहुत लाभकारी है। दूध, दही, छाछ और मलाई का सेवन नियमित करना चाहिए। इनके सेवन से ब्रेन सेल्स अच्छी तरह काम करते हैं।

डिप्रेशन से छुटकारा के लिए पौष्टिक तत्व

जिंक

जिंक हमारे बॉडी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर में जिंक की कमी होने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। मूंगफली, लहसुन, राजमां, दालें, सोयाबीन, बादाम, अंडे, बीज, मटर आदि जिंक के अच्छे स्रोत है। यदि डिप्रेशन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन आहारो को अपनी डाइट में शामिल करें।

 

मैग्नीशियम

शरीर में मैग्नीशियम का स्तर कम हो जाता है तो दिमाग सक्रिय रूप से काम करना बंद कर देता है। इसके अलावा मैग्नीशियम की कमी से याददाश्त कमजोर होने लगती है, जिसके चलते व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार भी हो जाता है। इसलिए मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप काजू, बादाम, पीनट बटर, अंजीर आदि का सेवन कीजिए।

आयोडीन

आयोडीन मानव शरीर में थायराइड ग्रंथियों के कामकाज को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह एनर्जी और इम्यूनिटी के स्तर को बनाए रखता है। जब शरीर में आयोडीन की कमी हो जाती है, तो ब्रेन सही से काम नहीं करना बंद कर देता है।

इसलिए आयोडीन युक्त नमक खाने की सलाह भी दी जाती है। आयोडीन हमारे दिमागी विकास में बहुत सहायक होता है। नमक के अलावा आलू, दूध, दही, लहसुन आदि खाकर भी आयोडीन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment