गठिया घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

कमजोर हड्डियों की सुरक्षा के लिए घरेलू उपाय

कमजोर हड्डियों की सुरक्षा के लिए घरेलू उपाय

बढ़ती उम्र कठोर और दर्दनाक जोड़ों के दर्द के बारे में याद दिलाता है। ऑस्टियोपोरोसिस किसी व्यक्ति की हड्डी की संरचना को प्रभावित करता है और इसे कमजोर बनाता है। कमजोर हड्डियां ही ऑस्टियोपोरोसिस कहलाता है।

दरअसल जब हम युवा होते हैं, तो शरीर कैल्शियम को अधिक कुशलता से अवशोषित करता है, लेकिन जैसे-जैसे हम बुढ़ापे की ओर बढ़ते हैं हमारे शरीर में कैल्शियम का भंडार कम होने लगता हैं जिससे हमारी हड्डियां नाजुक बनने लगती है।

किसकी होती है कमजोर हड्डियां

किसकी होती है कमजोर हड्डियां

1. यदि आप सेडेंटरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
2. आप ज्यादा धूम्रपान करते हैं।
3. आप शराब का सेवन अत्यधिक करते हैं।
4. आप ऐसी दवाएं लेते हैं जिसका कैल्शियम मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है असर।
5. डायबीटीज, थायरॉइड जैसी बीमारियां

हड्डियों को मजबूत करने वाले आहार

महिलाओं में कमजोर हड्डी (ऑस्टियोपोरोसिस)

एक्सपर्ट के मुताबिक महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी के ज्यादा होने की एक बड़ी वजह मीनोपॉज है। महिलाओं के शरीर में कुछ ऐसे हॉर्मोंस होते हैं, जो उन्हें मीनोपॉज से दूर रखते हैं, लेकिन बढ़ती उम्र में जब इन हॉर्मोंस का बनना कम होने लगता है तो मीनोपॉज की आशंका भी बढ़ जाती है।

इसके अलावा कुछ एक्सपर्ट स्तनपान को भी इसकी वजह मानते हैं। मां बनने के बाद महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान करवाती हैं, जिससे उनके शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है।

कमजोर हड्डियों की सुरक्षा के लिए घरेलू उपाय

कमजोर हड्डियों की सुरक्षा के लिए घरेलू उपाय

 

1. शरीर में कैल्शियम को बढ़ाना बहुत ही जरूरी है और दूध इसका बहुत ही अच्छा स्रोत है। हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ही अच्छा विकल्प है।

2. बोतलबंद मिनरल वॉटर भी कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है।

3. इसके अलावा, गाजर और पालक का जूस पीना भी हड्डियों के लिए अच्छा है।

4. राजमा, चना और काली दाल जैसे दालों में उच्च कैल्शियम की सामग्री होती है।

5. इसके अलावा सोया दूध भी आपको पर्याप्त कैल्शियम प्रदान करता है।

6. अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करें, खासतौर पर पत्तेदार जैसे सलाद और पालक।

7. कम प्रोटीन का सेवन हड्डी के नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए शरीर की जरूर के हिसाब से प्रोटीन का सेवन कीजिए। यह उम्र बढ़ने और वजन को कम करने के दौरान हड्डी के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद कर सकता है।

8. आहार और सप्लीमेंट से विटामिन डी और विटामिन के 2 पर्याप्त मात्रा में प्राप्त करने से हड्डी के स्वास्थ्य की रक्षा में मदद मिल सकती है।

9. बुढ़ापे के दौरान हड्डी घनत्व बोन डेंसिटी को बनाए रखने में मैग्नीशियम और जस्ता भूमिका निभाते हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड नए हड्डियों के गठन को बढ़ावा देने और पुराने वयस्कों में हड्डी के नुकसान को बचाने में बहुत ही सहायता करता है।

हड्डियों को ताक़त प्रदान करने के लिए ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड से युक्त भोजन जैसे अखरोट और अलसी को खाएं। इसके अलावा सार्डिन और सैल्मन नामक दो पौष्टिक मछली को आपने आहार में शामिल करें। – कमजोर हड्डियों की सुरक्षा के लिए घरेलू उपाय

शारीरिक व्यामाम कीजिए

शारीरिक गतिविधियों जैसे दौड़ने से हड्डी के नुकसान को रोकने में मदद मिलती है। ट्रेनर की देखरेख में वेट ट्रेनिंग आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

किन चीजों का करें परहेज

किन चीजों का करें परहेज

1. अल्कोहल, निकोटीन, कैफीन, रिफाइंड शुगर और अत्यधिक नमक का परहेज करें। वैज्ञानिक के मुताबिक इसका हड्डियों के द्रव्यमान पर बुरा असर पड़ता है।
2. इसके अलावा आप रेड मीट, अंड़ा तथा अत्यधिक एनिमल प्रोटीन से बचें।
3. सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने से बचें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment