गठिया

जोड़ों की समस्या से जुझ रहे हैं तो अपने खाने में शामिल करें ये 5 आहार

सर्दियों में हड्डियों में दर्द की शिकायत करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे मौसम हाथ में दर्द, कोहनी में दर्द और ज्यादातर घूटनों में दर्द होना चालू हो जाता है। अगर इसके कारणों की बात करें तो गाउट, जोड़ों के आसपास सूजन, कार्टिलेज का घिस जाना, कुछ संक्रामक रोग जैसे इन्फ्लूएंजा और हेपेटाइटिस आदि शामिल है। अगर आप जॉइंट पेन या जोड़ों की समस्या से ग्रसित हैं तो आपको कुछ आहारों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं उन्हीं आहारों के बारे में।

अदरक

चाय, सूप और मिठाइयों में स्वाद बढ़ाने के अलावा अदरक जोड़ों के दर्द के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकता है। टेस्ट-ट्यूब और जानवरों के अध्ययन में पाया गया है कि यह सूजन को कम कर सकता है।

बादाम

बादाम में बहुत सारे स्वस्थ वसा, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन ई पाये जाते हैं। बादाम को सर्दियों के मौसम में खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। बादाम में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है। इसके अलावा बादाम सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद कर सकता है।

पपीता

एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स में समृद्ध पपीता शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। पपीता में फाइबर के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा पपीते में विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ जोड़ों की सेहत और दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है।

ब्रोकली

ब्रोकोली फाइबर और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, और इसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम और विटामिन शामिल है। ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जो स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है। ब्रोकोली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन नामक तत्व पाया जाता है। जो जोड़ों की सेहत को लंबे समय तक बरकरार रखने और दर्द में आराम पहंचाने का काम कर सकते हैं।

लहसुन

लहसुन के एंटी-इंफ्लेमेटरी लाभ हैं और यह शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर करने मदद करता है। लहसुन को खाना पकाने में स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं लहसुन को स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक माना जाता है। लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है। लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में राहत पहुचाने में मदद कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment