घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार बीमारियां

पित्त दोष को कम करने के घरेलू उपचार

पित्त दोष को कम करने के उपचार जाने जो हैं घरेलू उपाय ताकि आप की सेहत रहे फिट, badhti pit dosh ko kam karne ke upay hindi me

स्वस्थ्य शरीर के लिए शरीर में तीन दोष वात, पित्त, कफ को संतुलित रहना बहुत ही जरूरी है। पाचन की क्रिया में और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में पित्त का बहुत ही बड़ा योगदान है। जब शरीर में अग्नि तत्व की अधिकता हो जाए, तो इसे पित्त दोष कहते है। नशीले पदार्थों का सेवन, कड़वा, खट्टा, गर्म व जलन पैदा करने वाले भोजन पित्त दोष के कारण हैं। इसके अलावा तला हुआ व अधिक मिर्च, मसालेदार भोजन से भी पित्त दोष देखने को मिलता है। आइए जानते हैं बढ़ती पित्ते को कम करने के उपचार बारे में…

पित्त दोष को कम करने के घरेलू उपचार – Pit dosh ko kam karne ke upchar

#1 धूम्रपान को छोड़ दें

सिगरेट का धूम्रपान शरीर के लगभग हर अंग को हानि पहुँचाता है। यह कई रोगों का कारण बनता है। साथ ही यह आसपास के लोगों के स्वास्थ्य को भी खराब करता है। धूम्रपान पेट एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है और लार को सूखा देता है। जिसकी वजह से पित्त की समस्या उत्पन होती है। धूम्रपान के साथ-साथ शराब पीने पर भी लगाम लगानी चाहिए।

#2 अपनी लाइफस्टाइल को सुधारे

यदि बॉडी में पित्ता जूस की मात्रा ज्यानदा बनने लगी है तो आपको कई दिक्कलतें होगी, इसके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी लाइफस्टाइल सुधार लें। इसके लिए आपको सुबह उठकर व्यायाम करना होगा। इसके बाद नाश्ता जरूर करें। अपनी डाइट का अच्छी तरह से फॉलो करें और रात को समय पर सोयें।

#3 फैटी फूड्स से करें परहेज

अगर खुद को फिट और पित्त की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो उन चीजों से खाने से बचें जिसमें समसे ज्यादा फैट होता है। फैटी फूड को खाने से परहेज करें। फैटी फूड्स भोजन को पचाने में शरीर को ज्याादा मेहनत करनी पड़ती है और उससे बॉडी को कई नुकसान भी पहुंचाते हैं। फास्ट फूड, जंक फूड, चिप्स चीज़ फूड और सुगर फूड से दूरी बनाएं।

#4 अपने वजन को करें कंट्रोल

पित्ताशय की पथरी को दूर करना है, तो अपने वजन पर कंट्रोल करने की जरूरत है। इसके लिए आप नियमित रूप से व्यायाम कीजिए तथा ऐसी चीजों का सेवन कीजिए जो वजन को घटाने में सहायक है।

#5 पित्त विकार को दूर करे पानी

पित्त दोष को कम करने के घरेलू उपचार - Pit dosh ko kam karne ke upchar

पानी शरीर के तरल पदार्थ को संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इन शारीरिक तरल पदार्थों के कार्यों में पाचन, अवशोषण, संचलन, लार का निर्माण, पोषक तत्वों का परिवहन और शरीर के तापमान का रखरखाव शामिल हैं। गुनगुना पानी पीने से ज्याशदा लाभ मिलता है। यह न केवल पाचन क्रिया को दुरूस्ती करता है बल्कि मतली आना, जुकाम आदि की समस्या को भी दूर करता है।

#6 पित्त उपचार के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें

बढ़ती पित्त की समस्या को कम करना है, तो आप नियमित रूप से व्यायाम करें। व्यायाम से आप खुद को फिट रख सकते हैं साथ ही शरीर में बनने वाले पित्तआ रस की मात्रा में कमी आती है और शरीर स्वबस्थ रहता है।

#7 पित्त के इलाज के लिएएसिड बनाने वाले पदार्थ न खाएं

आपको अपने भोजन में हर उस चीज को नहीं खाना चाहिये जो पेट में एसिड बनाएं। इससे शरीर में पित्ता रस ज्यादा बनता है। खट्टे फल, अचार, नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने सें बचें।

#8पित्त को स्वस्थ्य रखने वाले आहार

पित्त को स्वस्थ्य रखने वाले आहार का सेवन कीजिए। चुकंदर, मूली, शतावरी, अजवाइन, नींबू, चूने, अंगूर, खीरे और गाजर पित्त की समस्या में अच्छे माने जाते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment