बीमारियां

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए कैसे खाएं

शरीर के लिए सही डाइट बहुत ही महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है आहार का पचना। क्योंकि खाना पचेगा तभी वह शरीर में लगेगा। अगर खाना नहीं पचेगा, तो वो अंदर सड़ेगा। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं। इसलिए आप क्या खाते हैं, कैसे खाते हैं और कब खाते हैं, ये सब चीजें आपके स्वास्थ्य और आपकी पाचन शक्ति के लिए अहम है। आइए जानते हैं कि आप अपनी पाचन शक्ति को बेहतर करने के लिए क्या कर सकते हैं?

 

आलती-पालती मारकर बैठें

मॉर्डन होने के नाम पर हमने खुद को इतना बदल लिया है कि हमें सही-गलत का अंदाजा ही नहीं है। क्या आप क्रॉस लेग करते हुए, फर्श पर बैठकर खाना खाते हैं? अगर नहीं तो खाना शुरू कर दीजिए। क्योंकि चौकड़ी मारकर बैठने से पेट में रक्त के प्रवाह ठीक रहता है, जो बेहतर पाचन सुनिश्चित करता है।

 

धीरे-धीरे खाएं

याद कीजिए कि आपने खाना को कब धीरे-धीरे और चबाकर खाया है। मुझे लगता है कि आपको याद भी नहीं होगा। यह एक अच्छी आदत है और आप अगर इसे अपना लेते हैं, तो आप कई बीमारियों से खुद को दूर कर सकते हैं। दरअसल, पाचन का पहला चरण आपके मुंह में शुरू होता है, जब आप भोजन चबाते हैं। भोजन को ठीक से चबाने से पाचन एंजाइमों रिलीज होते हैं, जो भोजन के सही पाचन और भोजन से पोषक तत्वों को आत्मसात करने में मदद करते हैं।

 

खाते हुए बस खाने पर ध्यान

खाते समय हम या तो कुछ सोच रहे होते हैं या फिर फोन, टीवी देख रहे होते हैं। जब आप भोजन कर रहे होते हैं, तो विचार यह होता है कि आपका ध्यान पूरी तरह से भोजन पर हो और कोई ध्यान न भटके। टीवी देखते हुए खाना न खाएं. अपने फोन, लैपटॉप, किताब या अखबार को भी दूर रखें। अपने भोजन पर ध्यान दें ताकि आप अपनी भूख और तृप्ति के संकेत को समझ सकें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment