गठिया बीमारियां

जोड़ो के दर्द की आयुर्वेदिक दवा

जोड़ो के दर्द की आयुर्वेदिक दवा

उठने-बैठने या सुबह सो कर उठने के बाद कई बार हमारे जोड़ों में दर्द होने लगता है। शुरुआत में यह दर्द ज्यादा दिक्कत नहीं देता, लेकिन बाद में धीरे-धीरे यही दर्द असहनीय होता चला जाता है। आज हम जोड़ो के दर्द की आयुर्वेदिक दवा के बारे में जानेंगे जो काफी प्रभावशाली है और आसानी से उपलब्ध भी हो सकता है।

नीलगिरी (यूकलिप्टस)

नीलगिरी (यूकलिप्टस)

नीलगिरी का तेल जो त्वचा एवं बालों से संबंधित हर समस्या को दूर करता है। नीलगिरी के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा के हर संक्रमण को दूर करते हैं। इसके अलावा नीलगिरी का तेल जोड़ो के दर्द के लिए एक अच्छा आयुर्वेदिक रामबाण के रूप में काम करता है। नलगिरी तेल गठिया के लिए सबसे आम हर्बल उपचार के लिए जाना जाता है।

नीलगिरी के पौधे में टैनिन होता है जो यह सूजन और दर्द संबंधी गठिया को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा नीलगिरी तेल की खुशबू मस्तिष्क पर शांत प्रभाव डालती है।

जोड़ो के दर्द के लिए अजवाइन

जोड़ो के दर्द के लिए अजवाइन

अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर है तभी तो रसोईघर के साथ ही आयुर्वेद में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन का बीज त्वचा और बालों के बेहतर स्वास्थ्य, मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम, वजन घटाने और सूजन को कम करने जैसे लाभों के लिए जाना जाता है।

यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से जोड़ो के दर्द में यह बहुत ही काम आता है। इसमें एनेस्थेटिक गुण पाया जाता है जो सर्दियों के दौरान अत्यधिक दर्द से राहत देने में सहायता करता है।

इसके लिए आप गर्म पानी के टब में एक चम्मच अजवाइन मिलाइए। फिर उसमें जोड़ों को डुबोकर 5 से 10 मिनट के लिए उसमें बैठ जाएं। यह आयुर्वेदिक उपाय आपको बहुत ही जल्द राहत देने का काम करता है।

वैसे आजवाइन को लेकर एक दूसरा तरीका भी है जिसे जोड़ों के दर्द से पीड़ित रोगियों को आजमाना चाहिए। इसके लिए आप आजवाइन के बीजों को पीसकर उसका पेस्ट बना लीजिए और उसे दर्द वाले हिस्से में लगाइए। इसके अलावा आप नियमित रूप से आजवाइन का पानी पीजिए। आपको बहुत ही फायदा मिलेगा।

शल्लकी

शल्लकी जड़ी बूटी जोड़ों को मजबूत रखने और उन्हें किसी भी दर्द से राहत के लिए जाना जाता है। इसका तेल न केवल दर्द को कम करता है, बल्कि सूजन को कम करने में भी सहायता करता है। शल्लकी का प्रयोग कभी-कभी पेन किलर के विकल्प के रूप में विशेषज्ञों द्वारा भी किया जाता है। यह आवश्यक तेल और पाउडर के रूप में उपलब्ध है।

जोड़ो के दर्द के लिए अदरक

जोड़ो के दर्द के लिए अदरक

शुरू से आयुर्वेद में अदरक को एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अदरक सबसे प्राचीन मसालों में से एक है जो अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए प्रसिद्ध है। यह न केवल हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम करता है बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायता करता है। इसमें भूख में वृद्धि करने की क्षमता शामिल है।

यह विभिन्न प्रकार के कैंसर को रोकने, श्वसन की स्थिति में सुधार करने, पाचन में सहायता करने, गठिया के लक्षणों को खत्म करने और अतिरिक्त गैस को कम करने में मदद करता है। –  पुरुषों के लिए अदरक खाने के फायदे

अदरक अपने असाधारण एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है, जो प्रभावित क्षेत्रों में गर्मी और उपचार करने में मदद करता है। आप अदरक की चाय पी सकते हैं या अपने जोड़ों पर अदरक का पेस्ट लगा सकते हैं। इसके अलावा आप अदरक का तेल जोड़ों के प्रभावित क्षेत्र पर लगा सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment