योग मुद्रा

ज्ञान मुद्रा के लाभ और विधि

Gyan mudra steps and benefits in hindi.

हमारी संस्कृत भाषा के अनुसार ज्ञान का मतलब होता है – बुद्धिमत्ता। इसलिए जब भी हम ज्ञान मुद्रा में योग करते हैं, तो हमारी बुद्धि तेज होती है। इसलिए इस योग को करने के लिए ध्यान लगाना बहुत ही आवश्यक है ताकि इसका हमें अधिक फायदा हो। हमारा जो अंगूठा होता है, वो अग्नि तत्व का प्रतीक होता है और तर्जनी अंगुली वायु तत्व की प्रतीक होती है। ज्योतिष के अनुसार हमारा अंगूठा मंगल ग्रह का प्रतीक ओर तर्जनी अंगुली बृहस्पति का प्रतीक होता है। जब यह दोनों तत्व आपस में मिलने से वायु तत्व में वुद्धि होती है जिससे कारण बृहस्पति का प्रभाव बढ़ता है। यही कारण है कि योग आसन करने से हमारी बुद्धि का विकास होता है।

ज्ञान योग मुद्रा की विधि

1. ज्ञान योग मुद्रा में आने से पहले हमें एक साफ़ जगह पर चटाई बिछानी चाहिए। उसके बाद अपने आप को चाहिए कि आप सुखासन, पदासन, या फिर वज्रासन में बैठ जाए।

2. ज्ञान मुद्रा को हम खड़े होकर अर्थात् ताड़ासन या फिर कुर्सी पर बैठकर भी कर सकते हैं। लेकिन इसका अधिक फायदा हमें बैठ कर करने में ही मिलता है।

3. अपने दोनों हाथों को अपने घुटने पर रखें और साथ में अपनी हथेलियों को आकाश की तरफ खोल दें।

4. इसके बाद अपनी तर्जनी अंगुली को अपने अंगुठे से स्पर्श करें और बाकी अंगुलियों को वैसे ही सीधा खुला छोड़ दें।

5. इसको आप एक हाथ के साथ नहीं बल्कि इसको अपने दोनों हाथों के साथ करें।

6. अब अपनी आखोँ को बंद कर लें, अगर आप चाहे तो आप ॐ का उचारण भी कर सकते हैं और साथ ही अपने मन के सभी विकारों को अगर आप दूर करके इसका उच्चारण करते हैं तो इससे आप के मन को बहुत शांति मिलती है।

7. इसको आप दिन में 30 मिनट तक कर सकते हैं इससे आपको बहुत ही फायदा मिलता है। इसको आप सुबह और शाम दोनों समय भी कर सकते हैं।

योग टिप्स हिंदी में जाने – Yoga tips in hindi

ज्ञान मुद्रा करने के लाभ
जब भी हम ज्ञान मुद्रा करते हैं तो ऐसा करने से हमें बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जो कुछ एस प्रकार से है

1. ज्ञान मुद्रा करने से हमारी बुद्धि और स्मरणशक्ति बढ़ती है।

2. ज्ञान मुद्रा ध्यान के लिए सबसे अच्छी ओर उपयोगी मुद्रा होती है।

3. यह सबसे आसन मुद्रा होती है।

4. इसको करने से एकाग्रता में विकास होता है।

5. शरीर में रोग प्रतिकार की शक्ति बढ़ती है।

6. इसको करने से हमें क्रोध, भय, ईर्ष्या आदि का सामना नहीं करना पड़ता। क्योंकि इसको करने से हमारा मन कठोर हो जाता है।

7. ज्ञान मुद्रा करने से हमें जो तनाव के कारण रोग होते हैं जैसे कि उच्च रक्तचाप, हाई ब्लडप्रेशर, ह्रदय रोग का खतरा नहीं होता।

8. इसको करने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। जिसके कारण हम अपना काम और अच्छे से कर सकते हैं।

9. ज्ञान मुद्रा करने से हमारे मन को बहुत ही शांति मिलती है। जब भी हमें गुस्सा आता है और हम ज्ञान मुद्रा करे, तो हम अपने गुस्से को काबू में कर सकते हैं।

10. जिन लोगों को सिरदर्द, अनिंद्रा आदि जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है उन्हें ज्ञान मुद्रा करने से बहुत ही लाभ होता है।

11. ज्ञान मुद्रा को जब हम लगातार करते हैं तो इससे हम लत से छुटकारा पा सकते हैं।

सावधानियां
भोजन करने के तुरंत बाद एवं चाय, कॉफी पीने के तुरंत बाद हमें कोई भी मुद्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसे करने से हमें फायदे की बजाय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। मुद्रा करते समय किसी प्रकार की असहजता या किसी प्रकार का कोई कष्ट हो तो हमें मुद्रा बीच में हो छोड़ देनी चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment