योग मुद्रा

कुर्मासन करने की विधि और लाभ

Kurmasna yoga health benefits in hindi.

आज समय कुछ ऐसा है कि किसी को किसी के लिए समय हो नहीं है। आज की भागदौड़ वाली जिन्दगी में न तो उनके खाने का समय है न ही सोने का। यही कारण है कि उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण उन्हें छोटी-छोटी बात पर दवाई खानी पड़ती है। उन्हें चाहिए कि वो थोड़ा सा समय निकालकर आसन करें। जिससे उन्हें हर छोटी-छोटी बात पर डॉक्टर के पास न जाना पड़े।
आज हम बात करते हैं कुर्मासन की। कुर्मासन क्या है इसे कैसे करना चाहिए। इससे हमें क्या लाभ होते हैं।

कुर्मासन क्या है
जब भी हम कुर्मासन करते हैं तो हमारी आकृति एक कछुए के समान हो जाती है। इसी कारण हम इस आसन को कुर्मासन के नाम से जानते हैं।

कुर्मासन करने की विधि
कुर्मासन को करने के लिए पहले आप वज्रासन में बैठ जाओ। फिर अपनी कोहनियों को नाभि के दोनों ओर हथेलियों को मिलाकर सीधा करें। अपने श्वास को बहर निकालते हुए आप अपने सिर को नीचे की और झुकाकर अपनी ठोड़ी जमीन के साथ लगायें। कुछ देर आप इसी स्थिति में रहे और बाद में श्वास लेते हुए आप अपनी पुरानी स्थिति में वापिस आ जाए। इस आसन को आप कई तरीकों के साथ कर सकते हैं, लेकिन यह तरीका सबसे आसान और सरल होता है।
इसके अलावा हम इसे दडासन की स्तिथि में बैठकर भी कर सकते हैं। फिर अपने दोनों घुटनों को थोडा सा ऊपर करके कमर के बल झुकते हुए अपने दोनों हाथों को घुटनों के नीचे करके पीछे की और ले जाएं। और अपने हाथों को जमीन पर टिका दें। इसके बाद आप धीरे-धीरे करके अपनी ठोड़ी को भी जमीन पर टिका दें। इस को हम कुर्मासन बोलते हैं। इसके बाद आप फिर से अपनी पुरानी स्थिति में वापिस आ जाओ।

कुर्मासन के लाभ
बाहर का खाना खाने से अक्सर हमारा पेट खराब रहता है, ऐसे में हमें चाहिए कि हम आसन करें। पेट से जुड़ी हुई बीमारियों को दूर करने के लिए हमें कुर्मासन करना चाहिए। पेट के साथ-साथ हमें इसके और भी फायदे हैं जो इस प्रकार से हैं

1. कुर्मासन करने से हमारा मन और इन्द्रियां एकाग्र होती है। इससे हमारे मन को शक्ति मिलती है।
2. इसको करने से हमारी रीढ़ की हड्डियां मजबूत बनती है, साथ ही हमारे घुटनों का दर्द भी दूर होता है।
3. जब हम कुर्मासन करते हैं तो हमारी कोहनियों का दबाव पेट पर पड़ता है जिसके कारण हमें पेट की बीमारियों से राहत मिलती है।
4. इसको करने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है और साथ में हमें कब्ज से राहत मिलती है।
5. डायबिटीज को कम करने में यह बहुत ही लाभकारी होता है।
6. कुर्मासन करने से हमारे फेफड़ो, ह्रदय और गुर्दों के विकारों को दूर करने में हमारी मदद करता है और साथ में यह उन्हें मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है।
7. इसको करने से हमारे शरीर का सारा सिस्टम सही ढंग से काम करता है।
8. जिन लोगों के हाथ पैर कमज़ोर हैं व सही से काम नहीं करते उन लोगों को इस आसन को करना चाहिए। क्योंकि इसको करने से उन्हें ताकत मिलती है।
9. कुर्मासन एक ऐसा आसन है जिसे अगर हम हर रोज करें, तो हर्निया रोग एक दम से ठीक हो जाएगा।
10. कुर्मासन करके हम अपना मोटापा कम कर सकते हैं।
11. कुर्मासन को करने से पीठ मजबूत रहती है और हमारा शरीर फुर्तीला हो जाता है।
12. इसको करने से हमारा मन शांत रहता है।
13. अगर किसी को मधुमेंह का रोग हो, तो उसे कुर्मासन जरूर करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment