ट्रेवल

घूमने के लिए सबसे सस्ता देश

यदि आप कम पैसे में यात्रा करने के शौकीन है तो आपको अपने खर्चे को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जिसकी यात्रा करके आप जिंदगी का आनंद ले पाएंगे और खर्चे का एहसास भी नहीं होगा।

#कंबोडिया

कंबोडिया एक दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र है जिसका परिदृश्य मेकांग डेल्टा, पहाड़ और थाईलैंड तट की खाड़ी में फैला हुआ है। कंबोडिया 1863 से 1953 तक 90 वर्षों तक फ्रांस की एक उपनिवेश था। राजा सिहानुक के तहत, यह कंबोडिया राज्य नामक एक स्वतंत्र देश बना। यहां रहना खाना-पीना सब कुछ बहुत सस्ता है साथ ही ये जगह ऐतिहासिकता रूप से परिपूर्ण है।

यहां 1 रूपया 63.93 रीएल के बराबर है। अंकोरवाट कंबोडिया में एक मंदिर परिसर और दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है। अंकोरवाट के मंदिर निश्चित तौर पर आपको हिन्दू धर्म के इतिहास को समझने में और अधिक मदद करेंगे।

#वियतनाम

वियतनाम एक ‘एस’ आकार का देश है तथा यह नदियों का एक राष्ट्र है। वियतनाम को काजू और काली मिर्च का दुनिया का अग्रणी निर्यातक माना जाता है। वियतनाम दुनिया का सबसे बड़े काजू का निर्यातक है, जो वैश्विक संख्या का 37 फीसदी उत्पादन करता है। इसके अलावा वियतनाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कॉफी निर्यातक भी है।

यहां रहना-खाना-पीना सब बेहद सस्ता है। यहां 1 रूपया 338.35 डाँग के बराबर है। वांग यांग की नदी में टायर पर बैठकर सैर करना एक अलग अनुभव के होने जैसा है। इसके अलावा यहां पर 700 रूपए में आराम से साईट सीइंग कर सकते हैं। – भारत की सबसे खूबसूरत जगह

#मंगोलिया

मंगोलिया

मंगोलिया इतिहास, संस्कृति, प्रकृति और एडवेंचर में रुचि रखने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत ही अच्छा देश है। यहां पर रहने के लिए आपको 400 रूपए तक का कमरा मिल सकता है। यहां 1 रूपया 29.83 टुगरिक के बराबर है।

यदि आप वाइन के शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए जन्नत साबित हो सकती है। मंगोलियाई घोड़े दुनिया के सबसे अच्छे घोड़े होते हैं। यहां आकर आप घोड़े पर बैठकर घास के मैदानों पर आराम से घूम सकते हैं। इसके अलावा मंगोलिया का सबसे बड़ा उत्सव नादाम महोत्सव है।

#कोस्टा रिका

कोस्टा रिका यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और फ्रेंडली जगह है। कोस्टा रिका अपने समुद्र तटों, ज्वालामुखी और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहा 8.15 कोलोंस 1 रुपए के बराबर है। यहां के बीच आपको कैरीबियन का पूरा लुत्फ उठाने का मौका देते हैं। यहां आने के बाद आप एक से एक बढ़िया ड्रिंक्स का मजा ले सकते हैं और किंग की तरह सैर कर सकते हैं।

#बेलारूस

बेलारूस

बेलारूस सबसे बड़ा यूरोपीय देश है। इस देश की सीमाओं में कई यूरोपीय देश शामिल हैं। इसकी यूक्रेन, पोलैंड, रूस, लिथुआनिया और लातविया के साथ सीमाएं हैं। रूबल यहां की करेंसी है। 216 रूबल भारतीय रुपए के बराबर है।

यहां के म्यूजियम और कैफ़े में बैठकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप अभी भी सोवियत एरा में समय गुज़ार रहे हैं। इसके अलावा यहां की नेचुरल ब्यूटी भी आपको मोह लेगी। यहां की झीलें और जंगल सैलानियों को हमेशा से आकर्षित करती रही हैं।

#नेपाल

हिमालय के बीच स्थित नेपाल बर्फ की चोटी और धाराओं, याक और मठ का एक सुंदर देश है। नेपाल किसी भी व्यक्ति को शांत माहौल प्रदान कर सकता है जो शहर के हलचल से ब्रेक लेना चाहते हैं। यह भारत से यात्रा करने के लिए सबसे सस्ता देश है।

#भूटान

भूटान 

भूटान को दुनिया में सबसे सुखद देश के रूप में जाना जाता है। जिन लोगों को शांति पसंद है उनके लिए यह देश सबसे अच्छा स्थान है। यह भारत से यात्रा करने वाले सबसे सस्ते देशों में से एक है। यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है,

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment