सेलिब्रिटी हेल्थ

जबरदस्त बॉडी के लिए टाइगर श्रॉफ ये 5 आहार खाते हैं

जबरदस्त बॉडी के लिए टाइगर श्रॉफ ये आहार खाते हैं

बॉलीवुड में एक्टर्स का फिट रहना और अपनी फिटनेस को पदर्शित करना एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। किसी एक्टर्स की कामयाबी में बहुत हद तक एक्टिंग के अलावा उसकी फिटनेस भी बहुत हद तक मायने रखती है। इसलिए आज के दौर में अभिनेता या अभिनेत्री फिल्म सेट के बाद सबसे ज्यादा अपनी मौजूदगी जिम में दर्ज कराते हैं और घंटों पसीना बहाते हैं।

बॉलीवुड का उभरता हुआ सितारा टाइगर श्रॉफ भी जिम में पसीना बहाते हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर इतने गंभीर हैं कि वह एक दिन भी छुट्टी नहीं मारते है, लेकिन आज हम उनके जिम में किए जाने वाले व्यायाम के बारे में नहीं बल्कि वह खाते क्या हैं? इसके बारे में जानेंगे।

बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी कि टाइगर स्मोक और ड्रिंक नहीं करते हैं। वह पूरी तरह से नॉन-वेजिटेरियन हैं और उनकी डाइट में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा होती है। वह नियमित रूप से अंडे, चिकन और साबूत अनाज का सेवन करते हैं।

टाइगर नाश्ते में 8 एग व्हाइट्स ओटमील के साथ लेते हैं तथा लंच से पहले वह स्नैक्स में ड्राइ फ्रूट्स और प्रोटीन शेक लेना पसंद करते हैं। उनके लंच में ब्राउन राइस, चिकन और उबली हुई सब्जियां शामिल होती हैं। डिनर में वह मछली और ब्रोकली का सेवन करते हैं।

टाइगर श्रॉफ जैसी बॉडी चाहते हैं तो खाएं ये 5 आहार

#ब्रोकली

ब्रोकली

यदि आप टाइगर श्रॉफ जैसी बॉडी चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। ब्रोकोली सेलिब्रिटी के लिए एक पसंदीदा फूड है। जिन्हें अपना वजन कम करना है या शरीर को एक बेहतर आकार देना है उन्हें ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। यह सब्जी फाइबर से भरा हुआ है और इसे खाने वाला व्यक्ति पूरे दिन भरपूर महसूस करता है। मांसपेशी लाभ या फिर फिट शरीर के लिए ब्रोकोली बहुत महत्वपूर्ण आहार है।

आपको बता दें कि ब्रोकली फाइबर और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, और इसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और फोलिक एसिड सहित बी विटामिन की एक अच्छी श्रृंखला शामिल है।

#ब्राउन राइस

ब्राउन राइस

ब्राउन राइस एक आदर्श वर्क-आउट आहार है। यह फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का एक बड़ा स्रोत है और शरीर को उर्जा से भर देता है।

ब्राउन राइस एक अत्यधिक पौष्टिक आहार है जिसमें विटामिन, मिनरल्स और फायदेमंद कंपाउंड की प्रभावशाली मात्रा पाई जाती है। ब्राउन राइस जैसे साबूत अनाज का सेवन डायबिटीज और हृदय रोग सहित कई स्वास्थ्य स्थितियों को रोकने या सुधारने में मदद कर सकता है। – ब्राउन राइस खाने के फायदे

#अंडा

अंडा

अंडा प्रोटीन का बहुत ही अच्छा स्रोत है। जब आप पेट की मांसपेशियों का निर्माण कर रहे हैं, तो आपको सामान्य रूप से आवश्यकतानुसार अपने दैनिक आहार में अंडे को शामिल करना चाहिए।

इस बात का ध्यान दें कि अंडे के पीले वाले हिस्से (जर्दी) का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत अधिक जर्दी का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल का कारण बन सकता है।

#मछली

मछली

मछली लीन प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है जो कई तरह के मांसपेशियों या मसलस के निर्माण में मदद करता है। आम तौर पर, आप मछली का सेवन दोपहर के भोजन में कर सकते हैं।

स्वास्थ्य की दृष्टि से मछली का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। यह प्रोटीन और विटामिन डी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरा हुआ है। मछली ओमेगा -3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत भी है, जो आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण है। – सालमन मछली के फायदे

#चिकन

आम तौर पर बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों को चिकन खाने की सलाह दी जाती है। इसे पोस्ट वर्कआउट आहार के रूप में लिया जाता है। बॉडी रिकवरी के लिए आप रोस्टेड चिकन का सेवन कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment