एनीमिया

एनीमिया के कारण में ये 5 चीजें है जिम्मेदार

एनीमिया के कारण में ये 5 चीजें है जिम्मेदार

एनीमिया रक्त से सबंधित सबसे आम विकारों में से एक है। एनीमिया के कारण बहुत ही हैं। यह विकार तब होता है जब आपका शरीर पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में विफल रहता है और जब रक्त में हीमोग्लोबिन कम हो जाती है जिसके कारण, पर्याप्त ऑक्सीजन मांसपेशियों और अन्य ऊतकों तक नहीं पहुंच पाता है।

एनीमिया के कारण

आयरन की कमी

अगर आप स्वस्थ आहार ना ले रहे हों, आपके आहार में आयरन, की कमी हो तो एनीमिया होने का जोखिम हो सकता है। आपको बता दें कि आयरन हीमोग्लोबिन का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में एक पदार्थ है और आपके फेफड़ों से ऑक्सीजन को आपके पूरे शरीर में ले जाने के लिए जाना जाता है।

हेमोग्लोबिन शरीर के आयरन के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। यदि आपके शरीर में पर्याप्त आयरन नहीं है, तो आपका शरीर पर्याप्त स्वस्थ ऑक्सीजन- को नहीं ले सकता है।

विटमिन बी12

विटामिन बी12 एक पोषक तत्व है जो शरीर के तंत्रिका और रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है और सभी कोशिकाओं में आनुवांशिक सामग्री डीएनए बनाने में मदद करता है।

विटामिन बी12 मेगालोब्लास्टिक एनीमिया नामक एनीमिया को रोकने में भी मदद करता है जो लोगों को थके हुए और कमजोर बनाता है। शरीर से विटामिन बी12 को भोजन से अवशोषित करने के लिए दो कदमों की आवश्यकता होती है।

फोलेट

फोलेट एक बी-विटामिन है जो कई खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से पाया जाता है। इसे फोलिक एसिड नाम से भी जाना जाता है। इसे सप्लीमेंट और खाद्य पदार्थ से प्राप्त किया जा सकता है। यदि आप गर्भवती हैं और फोलिक ऐसिड के साथ मल्टीविटमिन ना लेती हों तो आपको एनीमिया होने का जोखिम है। – फोलिक एसिड की कमी से होने वाले रोग

पारिवारिक इतिहास

यदि आपके परिवार में किसी संक्रमण या रक्त से सम्बंधित बीमारियों का इतिहास हो या अगर आपके परिवार में एनीमिया होने का इतिहास हो तो आपको सिकल सेल एनीमिया हो सकता है। वंशानुगत विकार असामान्य हीमोग्लोबिन बनाते हैं और लाल रक्त कोशिका को कम कर सकते हैं और एनीमिया का कारण बन सकते हैं।

कैंसर और गुर्दों की विफलता

यदि लम्बे समय से कोई बीमारी जैसे कैंसर, गुर्दों की विफलता या कोई अन्य बीमारी हो तो आपको एनीमिया हो सकता है क्योंकि इन बीमारियों के कारण लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो सकती है।

एनीमिया के उपचार

1. वास्तव में खून की कमी ही एनीमिया का कारण बनता है, इसलिए इससे बचाव के लिए आहार में कुछ बदलाव करना काफी लाभकारी साबित होता है। शरीर में आयरन की जरूरत को पूरा करने के लिए खाने में चुकंदर, अनार, सीफूड, गाजर, सोयाबीन, टमाटर और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।

2. यदि आप लोहे की कढ़ाई में यदि आप खाना बनाते हैं तो यह आयरन के स्रोत के रूप में काम करता है खासतौर पर एनीमिया वाले लोगों के लिए। इसलिए जब भी घर पर सब्जी बनाएं, तो उसे आयरन की कढ़ाई में बनाएं। इससे खाने में आयरन की मात्रा काफी बढ़ जाती है।

3. एनीमिया को रोकने के लिए गुड़ चना बहुत ही गुणकारी है। खाने में गुड चने का इस्तेमाल करें। कोशि‍श करें की काला गुड खाने की आदत पड़े। यह हीमोक्लोबिन बनाने में मददगार होता है। इसके अलावा यह शरीर की थकान और कमजोरी को रोकने में भी मदद करता है।

4. सी फूड में बहुतायत में आयरन होता है जो एनीमिक लोगों के लिए एक सुपरफूड के तौर पर काम करता है। ट्यूना और सैल्मन जैसी फैटी मछली आयरन के अच्छे स्रोत हैं। यह न केवल एनीमिया का इलाज करने में सहायता करता है बल्कि थकान को भी दूर करता है।

5. इसके अलावा यदि आयरन की कमी अधि‍क हो गई है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर आप आयरन का सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment