बीमारियां

भारत में होने वाली सबसे ज्यादा बीमारियां

विस्तार में जाने भारत में होने वाली सबसे ज्यादा बीमारियां जैसे कि सांस की बीमारी, ह्रदय रोग, डिप्रेशन, टीबी और मलेरिया, diseases in India in hindi.

आज हम भारत में होने वाली बीमारी कौन कौन सी हैं उस बारे में बात करेंगे। भारत में स्वास्थ्य के प्रति वैसे तो बहुत बदलाव आया है। लेकिन भारत में अभी भी कुछ ऐसी बीमारियां है जो आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है जैसे मलेरिया, ह्रदय रोग, सांस की बीमारी, क्षय रोग, डायरिया, हैजा, इन्फ्लूएंजा आदि।

इन बीमारियों का मुख्य कारण हैं स्वच्छता में कमी, खान पान में कमी, दूषित वातावरण आदि हैं। भारत में कई घातक बीमारियों को दवाई और चिकित्सा उपचार की मदद से जड़ से दूर किया जा रहा है। लेकिन कुछ घातक बीमारियों का सामना अभी भी आपको करना पड़ रहा है। जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं। आइये जानते हैं विस्तार से भारत में होने वाली बीमारी के बारे में।

भारत में होने वाली सबसे ज्यादा बीमारियां

1. ह्रदय रोग

भारत में होने वाली सबसे ज्यादा बीमारियां

ह्रदय शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। यह छाती के मध्य थोड़ा बाई ओर स्थित होता है। हमारा दिल एक मिनट में 60 से 90 बार धडकता है। इसको जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन और आहार की आवश्यकता होती है। लेकिन भारत में लगभग 24.8 प्रतिशत लोगों की मृत्यु का कारण ह्रदय रोग है। ह्रदय रोग के प्रमुख कारणों में तम्बाकू धूम्रपान, मोटापा, अस्वास्थ्यकर आहार, उच्च कोलेस्ट्रोल, ब्लडप्रेशर आदि है ह्रदय रोग को स्वस्थ आहार, स्वस्थ वजन और गलत आदतों को छोड़कर रोका जा सकता है।

2. सांस की बीमारी

भारत में होने वाल बीमारी में सांस की बीमारी बहुत ही अहम है। इस बीमारी के कारण भारत में हर साल लगभग 10.2 प्रतिशत लोगों की मृत्यु होती है। सांस की बीमारी के मुख्य कारणों में वायु प्रदुषण, धूम्रपान, आदि शामिल है। इस रोग से बचने के लिए स्वस्थ आहार अपनाना चाहिए। साथ ही शुद्द हवा में सांस लेना और धूम्रपान को छोड़ने से भी इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।

3. डिप्रेशन

जब आप अपने आप को दूसरों से अलग कर देते हो तो इसका कारण है कि आप डिप्रेशन में हो। यह ऐसी बीमारी है जो किसी को भी अपने घेरे में ले सकती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो डिप्रेशन नामक बीमारी का सामना नहीं कर पाते और वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। भारत में कुल मौतों में से 3.0 प्रतिशत लोगों की मौत का कारण है। डिप्रेशन इसके लिए शराब की लत, मादक दवाईयों आदि को जिम्मेदार ठहराया जाता है। इसकी रोकथाम में तनाव राहत उपचार, पुनर्वास और परामर्श शामिल है।

4. कैंसर

भारत में होने वाली बीमारी में कैंसर बहुत ही जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी की चपेट में आकर लांखो लोग मौत की दहलीज पर खड़े होते हैं। भारत में 9.4 प्रतिशत लोगों इस घातक ट्यूमर की चपेट में आते हैं। कैंसर के विकास के कारणों में केमिकल और विषाक्त पदार्थों के संपर्क आना है। यदि आप चाहते हैं कि आप कैंसर के रोग से बचे रहे तो ऐसे में आपको तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको स्वस्थ वजन, नियमित मेडिकल चेकअप, एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। इससे आप काफी हद तक कैंसर जैसी घातक बीमारी को कम कर सकते हो।

5. टीबी

भारत में होने वाले रोगों में एक रोग है टीबी। जिसका पूरा नाम है ट्यूबरकुलोसिस। यदि इसे आप शुरुआत में नहीं रोकते तो यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। यह रोग व्यक्ति को धीरे-धीरे करके मरता है। टीबी का रोग आम तौर पर फेफड़ों पर हमला करता है। लेकिन इससे शरीर के अन्य भाग भी प्रभावित हो जाते हैं।

6. पाचन विकार और डायरिया

लगातर अधिक समय तक एक ही स्थान पर बैठ कर काम करना, जल्दी के चक्कर में फास्ट फ़ूड या जंक फ़ूड खा लेना, शारीरिक श्रम कम करना, नींद पूरी न लेना आदि को लोगों ने आपनी आदत बना लिया है। जिसके कारण उनका पाचन तंत्र सही तरीके के साथ काम नहीं करता। इसके साथ ही डायरिया के प्रमुख कारण अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ, जीवाणु संक्रमण और दवा का उपयोग करना। डायरिया में उलटी और लूज मोशन होने से शरीर में से पानी और नमक निकल जाता है।

7. मलेरिया

मलेरिया वर्षा ऋतू में फैलने वाला बेहद खतरनाक रोग होता है। मलेरिया एक वाहक जनित संक्रामक रोग है। मलेरिया मादा एनोफेलिज मच्छर द्वारा फैलता है। इसमें एनीमिया के लक्षण जैसे चक्कर आना, सांस फूलना, ह्रदय की धडकन में असामान्य तेजी इत्यादि उभरने लगते हैं। इसके अलावा बुखार, सर्दी जुकान जैसे लक्षण भी इसमें देखने को मिलते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment