बीमारियां

चिकनगुनिया बीमारी में क्या खाएं

चिकनगुनिया बीमारी में क्या खाएं जाने डाइट टिप्स ताकि इस बीमारी में आप जल्दी से ठीक हो जाएँ, chikengunia bimari mein kya khayen diet tips in hindi

चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है और ज्यादातर मच्छर के काटने के से फैलती है। आपको बता दें कि चिकनगुनिया बीमारी डेंगू बुखार के समान है, इसलिए लोग इस बीमारी के होने पर भी दहशत में आ जाते हैं। इसके लक्षणों में शामिल है – चकत्ते, बुखार, चक्कर, सिरदर्द, जोड़ों में सूजन आदि। चिकनगुनिया बीमारी में किस तरह के आहार का सेवन करना चाहिए आज इस लेख बात करेंगे।

चिकनगुनिया बीमारी में क्या खाएं ?

#1 चिकनगुनिया बीमारी में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन

हरी पत्तेदार सब्जियां सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक हैं। यह न केवल पचने में आसान होते हैं बल्कि इसमें कैलोरी में बहुत कम होती है। विटामिन ए से समृद्ध हैं हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर को कैंसर से बचाता है और हड्डी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। चिकनगुनिया बीमारी होने पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

#2 चिकनगुनिया के लिए सेब भी है लाभकारी

सेब का सेवन करने से आप चिकनगुनिया के लक्षणों का सामना करने में मदद मिलती है। आयरन और फाइबर से भरपूर सेब शरीर में हीमोग्लोबिन या लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने का काम करता है। इससे आपको चिकनगुनिया बीमारी से होने वाले एनीमिया के जोखिम को रोकने में मदद मिलती है।

#3 चिकनगुनिया में नारियल पानी है बेस्ट

चिकनगुनिया के लक्षणों से आपको राहत देने का काम नारियल पानी करता है। यह एक अच्छा प्राकृतिक और घरेलू उपचारों में से एक है। इसके सेवन से न केवल आपकी पाचन शक्ति दुरुस्त रहेगी बल्कि यह आपके स्वास्थ्य को भी सुधारने का काम करता है। नारियल का पानी पीने से आपके लिवर के स्वास्थ्य में सुधार आता है साथ ही शरीर से विषैले तत्व भी बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा जिनके शरीर में पानी की कमी हो उन्हें नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

#4 चिकनगुनिया बीमारी में लहसुन भी है जरूरी

एंटी बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में पहचाना जाने वाला लहसुन को आप चिकनगुनिया बीमारी में सेवन कर सकते हैं। यह कई बड़ी बीमारियों में एक औषधीय के रूप में काम करता है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द को कम करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

#5 गाजर

चिकनगुनिया बीमारी में क्या खाएं - Gajar

कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और विटामिन से भरपूर गाजर आपकी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने का काम करता है। इसके सेवन से चिकनगुनिया बीमारी के निदान में मदद मिलती है। आप गाजर को सलाद और या जूस के रूप में पी सकते हैं। गाजर के गुण

#6 हल्दी

चिकनगुनिया के लक्षणों को कम करने के लिए अत्यधिक प्रभावी घरेलू उपचार में से एक है हल्दी। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। यह आपके स्वास्थ्य की स्थिति के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने में मदद करता है।

#7 अदरक

diet tips in chickengunia in hindi

चिकनगुनिया वायरस से होने वाले दर्द से बचने के लिए अदरक एक प्रभावी उपाय है। यह एक प्राकृतिक एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में कार्य करता है और वायरल संक्रमण के कारण होने वाले सूजन को कम करने में आपकी मदद करता है।

#8 अंगूर

अंगूर खाने से आपको चिकनगुनिया के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। सुनिश्चित करें कि आप बीज रहित सूखे अंगूर (किशमिश) खाएं।

आप गाय के दूध के साथ अंगूर खा सकते हैं ताकि बीमारी के लक्षणों से त्वरित राहत पाया जा सके।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment