घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

लहसुन खाने का सही समय

भारतीय किचन में पाया जाने वाला लहसुन एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे औषधि का दर्जा दिया गया है। विटामिन सी, विटामिन बी6 और मैंगनीज में समृद्ध लहसुन स्वाद और तीव्र सुगंध के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। वैसे लोगों के मन सवाल रहता है कि लहसुन खाने का सही समय क्या है। आपको बता दें कि कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर लहसुन आपको ह्रदय रोग और कैंसर रोग जैसे गंभीर बीमारियों से भी दूर रखता है। यह शरीर से विषैले तत्व को बाहर भी निकालता है।

लहसुन खाने का सही समय

लहसुन खाने का सही समय

कई विशेषज्ञों द्वारा माना गया है कि लहसुन खाने का बेस्ट टाइम सुबह खाली पेट है। यही वह समय है जब आप लहसुन खाकर अपने शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि खाली पेट सुबह लहसुन खाने से यह एक शक्तिशाली एंटीबायोटिक के रूप में कार्य करता है।

जब आप इसे नाश्ते से पहले खाते हैं तो यह अधिक प्रभावी होता है क्योंकि बैक्टीरिया इस दौरान एक्सपोज्ड होती है और लहसुन का प्रभाव इतना ज्यादा होता है कि वह खुद को बचाता नहीं पाती है।

इसलिए यदि आप अपने दिन की शुरुआत कच्चे लहसुन से करते हैं तो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी है। इस बात का ध्यान दीजिए कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में करें क्योंकि इसकी तासीर गर्म और खुश्क होती है। इसलिए एक कली से ज्यादा इसका सेवन न करें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान दें कि लहसुन ताजा हो। आइए खाली पेट लहसुन खाने के फायदों के बारे में जानते हैं। – खाने का सही समय – कब क्या खाएं

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे

लीवर और ब्लाडर

यह लीवर और ब्लाडर के उचित कामकाज में सहायता करता है और दस्त जैसे पेट की समस्याओं के लिए प्रभावी है। यह पाचन और भूख को भी बढ़ाता है।

पेट साफ करने में करे मदद

शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ करने लहसुन काफी असरदार है। साथ ही यह पेट में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करने में मददगार होता है। खासतौर पर जब इसे खाली पेट खाया जाए।

ब्लड प्रेशर की समस्या से दे राहत

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित कई लोग के लिए लहसुन इसके लक्षणों से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशल को बढ़ाने का काम करता है।

शरीर को डिटॉक्सीफाई करे

शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए लहसुन सबसे शक्तिशाली खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लहसुन इतना शक्तिशाली है कि इससे परजीवी और कीड़े से छुटकारा पाया जा सकता है। – सेब खाने का सही समय

कोलेस्ट्रॉल के लिए

अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते है तो इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, लहसुन कुल कोलेस्ट्रॉल के रक्त स्तर को कुछ प्रतिशत अंक से कम कर सकता है।

इम्यून सिस्टम के लिए सही लहसुन

इम्यून सिस्टम के लिए सही लहसुन

लहसुन में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करते हैं। लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इससे हमारा शरीर ज्यादा बेहतर तरीके से बीमारियों का सामना कर पाता है।

नोट: हालांकि सुबह खाली पेट लहसुन खाने को लेकर कुछ लोगों की अलग राय भी है। कच्चा खाली पेट लहसुन खाने से सिरदर्द, उल्टी और सीने में जलन जैसे समस्या भी देखने को मिली है। इसलिए यदि आपको इस तरह की समस्या हो तो आप खाली पेट या कच्चा लहसुन न खाएं। ऐसी स्थिति में आप किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment