फलों के गुण और फायदे

अंगूर खाने के फायदे

Health benefits of grapes in hindi

कैलॉरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर एक बलवर्घक एवं सौन्दर्यवर्घक फल है। रोगी के लिए ग्लूकोज का काम करने वाला अगूर शरीर में खून की वृद्धि करता है और कमजोरी को दूर करता है। आइए जानते हैं अंगूर के अन्य फायदे।   

सूखी खांसी के लिए अंगूर खाने फायदे

मुलहठी, बादाम की गिरी, बीज निकले मुनक्का, सब आठ-आठ ग्राम बारीक करके चने के बराबर गोलियां बनाए। दो-दो गोली मुंह में डालकर दिन में चार बार चूसें। सूखी खांसी में आराम मिलेगा। 

रक्त स्राव या ब्लीडिंग की समस्या में अंगूर खाने के फायदे

ऐसा माना गया है कि शरीर के किसी भी भाग से ब्लीडिंग होने पर अंगूर के एक गिलास जूस में दो चम्मच शहद घोलकर पीने से ब्लीडिंग की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

पेट की समस्या में अंगूर खाने के फायदे

हाजमे की खराबी, पेट का फूलना, कब्ज, सिर दर्द, दौरे, चक्कर आना, अफारा आदि से यदि आप पीड़ित हैं तो पचास ग्राम अंगूर का ताजा रस रोजाना पीजिए आपको आराम मिलेगा। 

गठिया के रोग में अंगूर खाने के फायदे

सुबह-शाम अंगूर खाइए गठिया या जोड़ो के दर्द में आराम मिलेगा क्योंकि अंगूर शरीर से उन लवणों को निकाल देता है, जिनके कारण गठिया शरीर में बनी रहती है। 

मिर्गी के लिए अंगूर खाने के फायदे

अंगूर का रस मिर्गी से पीड़ित रोगी के लिए अत्यंत लाभदायक माना गया है। 200 से 250 ग्राम खाली पेट अंगूर खाइए अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।  

माइग्रेन के लिए अंगूर खाने के फायदे

पौष्टिक तत्वों  से भरपूर अंगूर के रस के सेवन से माइग्रेन जैसी समस्या से आराम मिलता है। इसलिए माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोग सुबह-सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर का रस पीएं, बहुत फायदेमंद होता है। 

त्वचा के लिए अंगूर खाने के फायदे

विटामिन, पोटैशियम, कैल्सियम, आइरन से भरपूर अंगूर हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। शोध में पाया है कि अंगूर में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों की वजह से त्वचा को होने वाले नुकसान से हमारी रक्षा करते हैं। 

एनीमिया में फायदेमंद अंगूर 

एनीमिया में अंगूर का रोज सेवन कीजिए। उल्टी आने व जी मिचलाने पर अंगूर पर थोडा नमक व काली मिर्च डालकर सेवन करें, राहत मिलेगा।

भूख न लगना 

यदि आप भूख न लगने की समस्या से ग्रसित हैं और इस वजह से ही आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है तो आप अंगूर का ज्यादा से ज्यादा सेवन कीजिए। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है। 

ब्रेस्ट कैंसर

अंगूर ब्रेस्ट कैंसर की रोकधाम में भी सहायक है. साथ ही, यह दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है। 

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment