सेलिब्रिटी हेल्थ

सोनाक्षी सिन्हा का डाइट प्लान

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है, जिनके टैलेंट को कम और बढ़े हुए वजन को अधिक देखना पसंद करते हैं। लेकिन अब हम वो पहले वालो सोनाक्षी नहीं रही, जो वो पहले थी अर्थात उनका वजन पहले से काफी कम हो चूका है। अब वो देखने में करीना और कटरीना से कम नहीं लगती। उन्होंने अपने वजन को कम करके अपने आप को काफी स्लिम ट्रिम बना लिया है। जब सोनाक्षी ने अपनी पहली फिल्म की थी। तब उन्होंने अपना वजन पुरे तीस किलो कम किया था लेकिन अब वो उससे भी पतली होना चाहती है।

सोनाक्षी में अपने एक इंटरव्यू में अपने वजन के बारे में बोलते हुए कहा था कि ऐसी काया पाना आसान नहीं नहीं था उन्होंने कहा था कि वो जिम में नफरत करने वालों में से एक है। मुझे जिम से एलर्जी है इसलिए मै इससे दूर भागना चाहती हूं। उनका कहना कि मेरे ख्याल से जो मैं चाहती हूं उसे पाकर हटती हूं।

एक सुंदर फिगर पाने के लिए सोनाक्षी ने काफी ज्यादा मेहनत की है। उन्होंने अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखा है अगर आप जानना चाहते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा का डाइट प्लान तो चलिए जानते हैं। सोनाक्षी सिन्हा के डाइट प्लान के बारे में विस्तार से।

सोनाक्षी सिन्हा का डाइट प्लान

सोनाक्षी सिन्हा का डाइट प्लान

वर्क आउट

सोनाक्षी सिन्हा अपने वजन को कम करने के लिए सुबह सुबह वेट लास की ट्रेनिंग करती है। उनका वजन जल्दी ही कम हो जाएं। इसके लिए वह हफ्ते में 5 दिन एक्सरसाइज करती है।

ब्रेकफास्ट

सोनाक्षी अपने ब्रेकफास्ट में कार्नफ्लेक्ट्स और दूध या फिर वीट ब्रेड टोस्ट खाती हैं। कभी कभी वे कार्न भी खाती है। जिससे उन्हें ढेर सारा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मिलता है।

ब्रेकफास्ट के बाद

सोनाक्षी को जब 11 बजे के करीब भूख लगती है, तब वो कुछ ड्राई फ्रूट और ग्रीन टी पीती हैं। ग्रीन टी से उनका वेट जल्दी ही कम होने लगता है और इसके साथ ही त्वचा भी अच्छी रहती है।

लंच

लंच में सोनाक्षी सिन्हा रोटी और सब्जी, फ्रेंच सैलेड खाती है। इससे वेट लॉस होता है और उनका पेट भी अच्छे से भर जाता है।

शाम का नाश्ता

शाम के समय सोनाक्षी बाउल भर कर फल खाती है या फिर केवल एक कप ग्रीन टी का सेवन करती है।

डिनर

सोनाक्षी रात को सोने से पहले लगभग चार घंटे पहले डिनर कर लेती है। वे डिनर में चावल, दाल, सब्जी और सलाद खाती है।

योग

योग वजन को कम करने के लिए एक बेस्ट एक्सरसाइज होती है। वे हफ्ते में तीन दिन योग करना पसंद करती है। है।

ग्रीन टी

सोनाक्षी अपने वजन को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करती है। क्योंकि इसमें बहुत ही पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो वजन को कम करने में सहायक होते हैं।

पानी का सेवन

सोनाक्षी दिन भर में खूब पानी पीती है। इससे उनका शरीर डीहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता और इम्यून सिस्टम अच्छा काम करता है। इससे वो दिनभर एक्टिव बनी रहती है। साथ ही पानी पीने से वो अपनी भूख को भी काबू में रखती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment