बालों की देखभाल

बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स

बालों के झड़ने के कुछ कारण में अनहेल्दी जीवनशैली और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हैं। हालांकि यह अनुवांशिक भी हो सकता है। इसके अन्य कारकों में कुछ मेडिकल कंडीशन और दवाए, भावनात्मक आघात, तनाव, प्रोटीन की कमी, गर्भावस्था, युवावस्था और रजोनिवृत्ति के दौरान स्कैल्प में संक्रमण और हार्मोनल परिवर्तन शामिल हैं। आइए जानते हैं बालों का झड़ना रोकने के लिए कौन सा टिप्स अपनाना चाहिए।

स्वस्थ आहार का सेवन करें

स्वस्थ आहार का सेवन करें

पौष्टिक आहार की मदद से बाल झड़ने की समस्या पर कंट्रोल पाया जा सकता है। फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं, और सबसे महत्वपूर्ण बात ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन कीजिए। आप पालक, शकरकंद, मसूर की दाल और शिमला मिर्च को शामिल कीजिए। आप स्ट्रॉबेरी और अखरोट का भी सेवन कर सकते हैं।

आहार में अपर्याप्त प्रोटीन या आयरन होने से भी आपको बालों के झड़ने की समस्यास का सामना करना पड़ सकता है। बालों के विकास में वृद्धि के लिए प्रोटीन समृद्ध आहार आवश्यक है। इसके लिए आप अंडा का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा फैटी खाद्य पदार्थों और फिज्जी पेय से बचें, और कार्ब्स के सेवन पर भी कटौती करें। धूम्रपान और कैफीन में भी कटौती करें।

विटामिन और बीटा कैरोटिन से भरपूर बालों के ग्रोथ के लिए सबसे बढ़िया है। बीटा कैरोटिन के दूसरे अन्य स्त्रोतों में गाजर और कद्दू भी शामिल है|

तनाव को कीजिए कम

तनाव को कीजिए कम

कई बार तनाव बालों के झड़ने का कारण बनता है। तनाव के चलते रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं जिससे बालों की जड़ों को अपने विकास के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते।

योग और ध्यान जैसे एक्सरसाइज के तकनीकों अपनाकर आप तनाव को कम कर सकते हैं। आपको बता दें कि एक शांत मन एक स्वस्थ शरीर और बुद्धि को जन्म देता है। योग मन, शरीर और आत्मा को एक साथ लाने में सहायता कर सकता है।

योग का अभ्यास रक्त परिसंचरण या ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, जो बाल रखरखाव में मदद करता है, और बालों के झड़ने को रोकता है। आप योग में अनुलोम विलोम, कपालभाती और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर सकते हैं।

कंघी का सही चुनाव

कंघी का सही चुनाव

बालों के झड़ने की रोकथाम के लिए एक चौड़े दांतेदार कंघी आदर्श है। यह बालों के झड़ने के साथ-साथ सूखे बालों के किसी भी उलझन और गांठ को दूर करने के लिए बहुत ही उपयोगी है।

सस्ती कंघी आपके जेब पर ज्यादा दबाव तो नहीं डालता, लेकिन चूंकि ये आमतौर पर प्लास्टिक के मोल्ड से बने होते हैं, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर लोग प्लास्टिक की कंघी का प्रयोग करते हैं, इससे बालों के कमजोर होने औऱ टूटने की शिकायत अधिक रहती है, इसकी जगह लकड़ी की कंघी का प्रयोग करें। गीले बालों को संभालने और दर्द मुक्त विघटन प्रदान करने के लिए अतिरिक्त चौड़े दांतेदार कंघी एक समझदार विकल्प हैं।

रासायनिक उत्पादों का कम प्रयोग

रासायनिक उत्पादों का कम प्रयोग

अपने बालों पर रासायनिक उत्पादों का प्रयोग न करें। जहां तक संभव हो हेयर ड्रायर और टॉवल ड्राई का उपयोग करें। बालों को सुखाने के लिए तौलिए का जोर से उपयोग न करें क्योंकि यह टूटने का कारण बन सकता है। ज्यादा हेयर स्टाइल से बचें।

डॉक्टर की सलाह

यदि पतले या अत्यधिक बाल गिरने के मामले में, आप त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। वह आपको इसके लिए मेडिकल ट्रीटमेंट के बारे में बताएगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment