बच्चों की देखभाल

बच्चों के लिए चाय से होने वाले नुकसान

बच्चों के लिए चाय से होने वाले नुकसान क्यूंकि ये हड्डियां कमजोर, कमजोर मांसपेशियां और नींद पर असर डालती है, Chai peene ke nuksan in hindi

बहुत ही कम लोग होंगे जिन्हें चाय पिना पसंद नहीं हो। ऑफिस हो या घर हर जगह आपको चाय के दीवाने मिल जाएंगे। कुछ लोग तो चाय के दीवाने इतने होते हैं कि वह एक दिन में कई कप चाय पी जाते हैं। देखा गया है कि ऐसे लोगों के घरों में चाय भी ज्यादा बनती है, जिस प्रभाव घर में रहे बच्चों पर भी पड़ता है। चाय से होने वाले नुकसान बच्चों को भी प्रभावित करते हैं।

घरों बड़ों को चाय पीते देख बच्चे भी इसके आदी हो जाते हैं, जो उनकी सेहत के लिए सही नहीं है। चाय का एक बच्चे और वयस्क पर इसके अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वयस्क अपनी थकान मिटाने के लिए चाय का सेवन करता है, वहीं बच्चे जब चाय का सेवन करते हैं तो स्वास्थ्य की दृष्टि से उन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

देखने में यह भी आया कि बच्चों को दूध पिलाने के चक्कर में बच्चों को चाय में दूध मिलाकर दिया जाता है। यह दिन में एक बार नहीं बल्कि कई बार ऐसा किया जाता है। उन्हें लगता है कि इस तरह बच्चों की बॉडी में कैल्शियम पहुंचेगा लेकिन ऐसा नहीं है। इस तरह माता-पिता बिना सोचे समझे बच्चों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं।

बच्चों के लिए चाय से होने वाले नुकसान

यदि आपका बच्चा बहुत अधिक चाय पीता है तो इसका असर उसके दिमाग, मांसपेशियों और नर्वस सिस्टम पर भी पड़ सकता है। इसके साथ ही बहुत अधिक चाय पीने का असर शारीरिक विकास पर भी पड़ता है।

कमजोर हड्डियां

बच्चों के लिए चाय से होने वाले नुकसान

यदि बच्चा चाय का सेवन करता है, तो शरीर की हड्डियों पर बुरा असर पड़ सकता है। हड्डियां कमजोर हो सकती है। आपको बता दें कि छोटे बच्चे अगर चाय पीते हैं तो उनके शरीर में कैल्शियम ठीक तरह से अवशोषित नहीं हो पाती जिससे उनमें कैल्शियम की कमी हो जाती है। कैल्शियम के अलावा चाय प्रोटीन और अन्यन पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर देती है। बच्चे यदि चाय का नियमित सेवन करते हैं तो न केवल हड्डियां कमजोर होंगी बल्कि हड्डिोयों में दर्द भी होगा। यह ज्यादातर पैरों में इसका दर्द देखने को मिलता है।

हड्डियों की मजबूती – घरेलू नुस्खे और उपचार

व्यवहार में बदलाव

जो बच्चे ज्यादा चाय का सेवन करते हैं उनके व्यवहार में बदलाव भी देखने को मिलता है। देखा गया है कि ऐसे बच्चे एकाग्र नहीं पाते और चिड़चिड़ेपन की समस्या होने लगती है।

कमजोर मांसपेशियां

हमारे पूरे बॉडी में मांसपेशिया सामान रूप से मौजूद है, जो शारीरिक संचालन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पूरे शरीर की सरंचना हडि्डयों पर जितनी निर्भर करती हैं उतनी ही मांसपेशियों पर भी। चाय का लगातार सेवन से बच्चों की मांसपेशिया कमजोर हो जाती है। मांसपेशियों को मज़बूत करने के लिए हमें पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए और इन पोषक तत्वों को अपने खानपान में शामिल करना काफी आवश्यक है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने की इच्छा रखने वालों को अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करना चाहिए।

नींद पर असर

बच्चों को चाय देने से नींद न आने की समस्या उत्पन हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन बच्चों में बेचैनी और नींद संबंधी विकार पैदा कर सकती है। इससे बच्चों की एकाग्रता और सक्रियता पर असर पड़ेगा। इसके अलावा चाय में चीनी होने की वजह से बच्चोंर का दांत के खराब हो सकता है। यह पेट की समस्याओं का कारण भी हो सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment