हेल्थ टिप्स हिन्दी

नारियल पानी पीने के नुकसान

नारियल पानी पीने के नुकसान - Nariyal pani ke nuksan

नारियल पानी का नाम लेते ही हम इसके अनेक फायदों के बारे में परिचित होते हैं। इसमें ऐसे पौष्टिक तत्व है, जो हमारी त्वचा को जवां बनाते हैं। इसके अलावा इससे पाचन शक्ति भी मजबूत रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी पीने के नुकसान भी है। आइए जानते हैं।

नारियल पानी पीने के नुकसान – Nariyal pani pene ke nuksan

#1 ताजे नारियल पानी का सेवन

नारियल पानी का सेवन ताजे रूप में करना चाहिए। कटने के कुछ देर बाद इसका सेवन फायदेमंद नहीं है। यह अपने सभी लाभकारी पोषक तत्वों को खो देता है। जब यह अपने पोषक तत्वों को खो देता है तो यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना जाता।

#2 रक्तचाप को कर सकता है कम

नारियल पानी पीने के नुकसान low blood pressure

नारियल का पानी आपके रक्तचाप को कम कर सकता है। यदि आप बल्ड प्रेशर के रोगी हैं, तो नारियल पानी पीने से पहले डॉक़्टर की जरूर सलाह लें। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना ही सही माना जाता है।

#3 कोल्ड के शिकार

नारियल पानी गर्मी के मौसम शरीर को ठंडा करने का काम करता है। इसलिए इसे ठंडे वातावरण में रहने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। ऐसे लोग कोल्ड के शिकार हो सकते हैं और उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

#4 ब्लड शुगर को बढ़ाए

नारियल पानी पीने के नुकसान की बात करें तो नारियल पानी का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। हालांकि नारियल पानी में उतनी अधिक मात्रा में शुगर नहीं होती जितनी अन्य स्पोर्ट्स ड्रिंक्स तथा फलों के रस में होती है, फिर भी इसमें कैलोरीज़ होती हैं। ब्लड शुगर के शिकार लोग इसका सेवन रोजाना न करें।

#5 एलर्जी की समस्या

नारियल पानी वैसे तो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। कुछ लोग खाद्य पदार्थों और घटकों के प्रति एलर्जिक होते हैं अत: उन्हें खाने से हम परहेज करना चाहिए। उसी प्रकार नारियल पानी से भी कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोग नारियल पानी से दूरी बनाएं।

#6 मूत्रवर्धक गुण

नारियल पानी का ज्यादा सेवन करने से आपको बार-बार ब्रेक लेकर मूत्र त्याग करने जाना पड़ सकता है। इसमें मूत्रवर्धक गुण है इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से बचें। यदि आप कम मात्रा में नारियल पानी का सेवन करते हैं तो यह आपको हाइड्रेट रखेगा वहीं इसकी मात्रा यदि आप बढा देते है तो यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होगा।

#7 पाचन तंत्र पर प्रभाव

बहुत अधिक नारियल पानी की खपत खतरनाक हो सकती है। इसका बहुत अधिक सेवन से आपके पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ सकता है। चूंकि नारियल का पानी एक प्राकृतिक रेचक है, इसलिए यह कुछ लोगों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है, जो मल त्याग को लेकर परेशानियों से गुजर रहे हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाने के तरीके – करें इन चीजों से परहेज

#8 कम सोडियम

नारियल के पानी में बहुत अधिक मात्रा में पौटेशियम पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए सही माना जाता है। परन्तु यदि इसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में किया जाए तो यह सेहत के लिए घातक हो सकता है।

इसके अलावा सादे पानी की बजाय यदि आप नारियल पानी का सेवन करते हैं तो आपको प्यास ज्यादा लगेगी, क्योंकि सादे पानी में सोडियम की मात्रा नारियल पानी की तुलना में अधिक होती है। आपको बता दें कि सोडियम रिहाइड्रेशन में सहायक होता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment