सेलिब्रिटी हेल्थ

अक्षय कुमार की फिट बॉडी का फार्मूला

अगर हम बॉलीवुड के एक्टर की बात करें, जो अपनी बढती हुई उम्र के साथ-साथ फिट और हेंडसम नजर आता है। तो जाहिर सी बात है वो अक्षय कुमार हैं। अक्षय कुमार लगभग 100 हिंदी फिल्मों में काम कर चुकें हैं और अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के कारण कई लोगों की प्रेरणा भी बने हैं। क्या आपने कभी सोचा हैं कि अक्षय कुमार की इतनी उम्र होने के बाद भी उनमे इतनी ताकत कहां से आती है।

बालीवुड में आने से पहले से पहले ही अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा से ही चौकन्ने रहे हैं, वो अपने खाने पीने से लेकर सोने जागने तक अपना ख़ास ख्याल रखते हैं। आइये जानते हैं अक्षय कुमार की फिट बॉडी का फार्मूला।

अक्षय कुमार की फिट बॉडी का फार्मूला

सोने और उठने का रूटीन

अक्षय कुमार की फिट बॉडी का फार्मूला एक यह है कि वो रोज सुबह सूरज के साथ उठते है और सूरज ढलने से पहले ही खाना खा लेते हैं। उनकी दिन की शुरुआत सुबह 5:30 से होती है। इनका डिनर शाम 7.30 तक हो सकता है वो रात को 9 बजते ही अपने बिस्तर पर चले जाते हैं। असके इलावा वो लेट नाईट पार्टी पर जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते।

नहीं जाते जिम और न ही करते हैं ट्रेनिंग

अधिकतर बालीवुड के एक्टर्स जिम में जहां मसल्स बनाते हैं। वहीं अक्षय कुमार का फिटनेस रुल कुछ अलग है। यही अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए जिम में कसरत करने की बजाय किक बाक्सिंग और शैडो बाक्सिंग करते हैं। यह अपने दिमाग के लिए नियमित योग करते हैं। इसके इलावा इन्हें बास्केट बॉल और टेकिंग करना काफी पसंद है।

लेट नाइट शिफ्ट नहीं करते

अक्षय कुमार को लेट नाईट शिफ्ट करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसके इलावा उन्हें किसी नाईट पार्टी में जाना भी पसंद नहीं है। इसका कारण यह है कि उन्हें टाइम पर सोने की आदत है जिसे वो बदलना नहीं चाहते।

नियमित कसरत और संतुलित आहार

अक्षय कुमार के जीवन का मन्त्र है। अनुशासित जीवन शैली, नियमित कसरत और संतुलित आहार उन्हें रोज सुबह का सूरज देखना बहुत पसंद है।

नियमित रूप से करते हैं स्विमिंग और मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस

अक्षय कुमार की फिट बॉडी के फार्मूला एक यह है कि रोज सुबह एक घंटा स्विमिंग और मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते हैं। इसके साथ वे योगा और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करते हैं। वो जिम जाना पसंद नहीं करते।

शराब, धूम्रपान से दूरी

अक्षय कुमार शराब और धूम्रपान से दूर रहते हैं। वो मानते हैं कि अगर वो शराब का सेवन करेंगे, तो आपके अंदर वर्क आउट करने का स्टैमिना नहीं रहेगा। इसके अलावा कॉफी और चाय के द्वारा मिलने वाला कैफीन और निकोटिन भी उन्हें लेना पसंद नहीं है।

घर का खाना

अक्षय कुमार घर में बना हुआ खाना खाना पसंद करते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यह हैं की यह डाइटिंग नहीं करते वो सभी चीजों को खाते हैं। परन्तु सही समय पर यदि वो किसी कारण से डिनर लेट करते हैं, तो वो आराम से नहीं सो पाते।

पाउडर या शेक का सेवन नहीं करते

अक्षय कुमार किसी प्रकार के सप्प्लिमेंट पाउडर या शेक का सहारा नहीं लेते। उनका मानना है कि फिजिकल फिटनेस के लिए सबसे अच्छा है कि आप प्रकृतिक वस्तुओं का सहारा लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment