सेलिब्रिटी हेल्थ

ऋतिक रोशन का डाइट प्लान और फिटनेस टिप्स

ऋतिक रोशन का डाइट प्लान और फिटनेस टिप्स

एक इंसान होने के नाते हर किसी का कोई पसंदीदा भोजन होता है। बॉलीवुड के सुपस्टार ऋतिक रोशन का भी अपना पसंदीदा भोजन है, जिसे वह खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि उन्हें आईसक्रीम और चॉकलेट खाना बहुत ही पसंद है। हालांकि खाने के प्रति उनकी इच्छा को देखने के बावजूद भी वह बहुत ही फिट है।

दरअसल ऋतिक रोशन अपनी बेहतरीन गुड लुकिंग के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं। अपनी फिटनेस की वजह से वह लाखों युवाओं के प्रेरणा के स्रोत हैं। ऋतिक रोशन की जबरदस्त फिटनेस की वजह उनका डाइट प्लान और नियमित रूप से जिम में वर्कआउट करना है।
ऋतिक रोशन की एक बहुत ही अलग डाइट प्लान है, जो विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज, प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से अपनी शारीरिक आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। उनका मानना है कि एक नियमित अंतराल पर खाना खाना चाहिए, क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

ऋतिक रोशन का डाइट प्लान

ऋतिक रोशन का डाइट प्लान

ऋतिक रोशन का ब्रेकफास्ट

ऋतिक रोशन का ब्रेकफास्ट बहुत ही पौष्टिक और भरपूर होता है। वह ब्रेकफास्ट में 4 अंडे, 2 ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक, दूध के साथ कार्न फ्लेक्सफ, नट्स और फल खाते हैं।

ऋतिक रोशन का लंच

ऋतिक रोशन लंच में 2 रोटी, हरी सब्जियां, चिकन ब्रेस्ट, दाल, सलाद, फिश स्नैक्स, प्रोटीन शेक, सैंडविच के साथ अंडा और फल लेते हैं।

ऋतिक रोशन का डिनर

ऋतिक रोशन डिनर में 6 अंडे, ब्राउन ब्रेड, हाफ चिकन या फिश, हरी सब्जियां और सलाद लेते हैं।

ऋतिक रोशन के डाइट प्लान की अन्य बातें

1. वह दिन में कम से कम छह बार भोजन लेते हैं, जिनमें से अधिकांश प्रोटीन आधारित भोजन होता हैं। प्रत्येक कसरत के बाद प्रोटीन शेक लेना पसंद करते हैं।
2. ऋतिक रोशन बहुत ही नियम और कठोर रूप से अपनी डाइट का पालन करते हैं।
3. ऋतिक रोशन ने तेल सेवन पर बहुत ही कंट्रोल किया है। वह दिन में 2 चम्मच से ज्यादा तेल खाना पसंद नहीं करते।
4. वह नियमित रूप से 8 से 10 गिलास पानी पीते हैं।
5. ऋतिक रोशन सोडियम तथा चीनी बिल्कुपल भी नहीं खाते तथा फ्राइड फूड से भी दूरी बनाकर रखते हैं।
6. वह अपने जीवन से तनाव को खत्म करने के लिए कसरत ज्यादा करते हैं।
7. कृष-2 के समय ऋतिक अपने ट्रेनर क्रिस गेथिन के बताए मुताबिक ही डाइट लेते हैं। ऋतिक डाइटिंग पर होने के बावजूद कार्बोहाइड्रेट की मात्रा खाने में जरूर शामिल करते हैं। इसमें वे 100 ग्राम मीट, ब्रोकली, स्प्राउट्स, पालक, चावल और पास्ता खाते हैं।

ऋतिक रोशन की बॉडी

ऋतिक रोशन की बॉडी का दीवाना हर कोई है। उन्होंने अपनी फिल्म से न केवल अपनी बॉडी बल्कि लुक से लाखों लड़कियों के दिलों पर राज किया है। भारत भर में ऋतिक रोशन की फिटनेस और बॉडी की लड़कियां बहुत ही फैन हैं। ऋतिक रोशन की बॉडी, सिक्स पैक, एब्स, मशल्स, फिट बॉडी हर किसी आकर्षित करती है। ऋतिक रोशन कितने हैंडसम हैं, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कई लड़कियां उनसे शादी करने के उन्हें ऑफर तक भेज चुकी हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment