सेलिब्रिटी हेल्थ

सोनम कपूर के वजन घटाने का रहस्य

सोनम कपूर के वजन घटाने का रहस्य

बॉलीवुड की स्टाइल गर्ल सोनम कपूर ने बहुत ही कम समय में हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सोनम ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। फिल्म नीरजा में अपने अभिनय के लिए सोनम को न केवल फिल्म समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, बल्कि राष्ट्रीय पुरस्कारों में उनके नाम का विशेष उल्लेख भी किया गया। हाल ही में आई फिल्म पैडमेन में भी उन्हें देखा गया। फिल्म पैडमेन एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो महिलाओं की माहवारी की समस्या को समझते हुए उनके लिए सस्ते और स्वच्छ सैनिटरी पैड्स बनाने वाली मशीन का आविष्कार करता है।

15 साल की उम्र में सोनम कपूर शिक्षा के लिए सिंगापुर गई जहां उन्होंने थिएटर और कला का अध्ययन भी किया। उस दौरान उनका वजन 85 किलो था। 9 जून 1985 को जन्मीं सोनम कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से की। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर थे। हालांकि यह फिल्म नहीं चली। उन्हें पहली सफलता 2010 में आई फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरी’ से मिली। वैसे उनके कॅरियर की टर्निंग पॉइंट बनी फिल्म रांझना। यह फिल्म 2013 में आई थी।

ज्यादातर महिलाएं खुद को सोनम कपूर की तरह दिखने का सपना देखती हैं। वैसे बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि फिल्मों में आने से पहले सोनम कपूर का वजन बहुत ही ज्यादा था। लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपने शरीर में बदलाव किया वह काबिल-ए-तारीफ है। उनका अद्भुत बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन आज भी कई महिलाओं को प्रेरित करता है।

आखिरकार, 35 किलोग्राम कम करना आसान बात नहीं है। सोनम कपूर योग और कथक की मदद से फिगर को टोन किया जिसमें उनकी मदद भरत ठाकुर ने की। वह डाइट प्लान और एक्सरसाइज का बहुत ही सख्ती से पालन करती है, जिससे न केवल वह खुद को सेहतमंद रख पाती हैं बल्कि शरीर को अद्भुत आकार दे पाती हैं। वजन घटाने की यात्रा में उनका आत्मविश्वास भी बहुत बढ़ा और सकारात्मकता के साथ शरीर की छवि बनाने में भी मदद मिली। इसलिए, यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो सोनम कपूर के वजन घटाने के रहस्य को जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी हो जाता है।

सोनम कपूर के वजन घटाने का रहस्य

1. सोनम कपूर का डाइट प्लान बहुत ही सख्त रहता है। वह अपने आहार में उच्च प्रोटीन लेती हैं और कम से कम कार्बोहाइटेड लेती हैं।
2. वह प्रति दिन 5-6 छोटे मील लेती हैं और खुद को हाइड्रेटेड रखती है।
3. सोनम डाइटिंनग के बजाय हेल्दी डाइट को तवज्जो देती हैं और जब उन्हें भूख लगती है तो वह सेब, ड्राई फ्रूट और फल खाती हैं। उन्हें चॉकलेट खाना बहुत ही पसंद है।
4. वह कम कैलोरी वाले पौष्टिक भोजन खाने की सलाह देती हैं। उनका मानना है कि अतिरिक्त चीनी और नमक लेने से बचना चाहिए और देर रात खाना खाने से बचना चाहिए।

सोनम कपूर का डाइट चार्ट

सोनम कपूर का डाइट चार्ट

सुबह सुबह उठते ही वह एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीती हैं।

नाश्ता

नाश्ते में वो मौसमी फल और दलिये का सेवन करती हैं। इसके बाद वो स्नैक और नारियल का पानी और ताजे फलों के रस का सेवन करती हैं। उन्हें सीजनल फल खाना बहुत ही पसंद है। वह ग्रीन जूस और एवोकाडो भी लेती हैं।

दोपहर

दोपहर के भोजन में बाजरा, चारा आटा चपाती, दाल, मछली, चिकन, सब्जी करी और सलाद लेती हैं। वह कभी-कभी ब्रोकोली और पालक का भी सेवन करती हैं।

शाम का नाश्ता

वह शाम के नाश्ते में नट, गाजर, ककड़ी, नारियल का पानी और दही के साथ जामुन लेना पसंद करती हैं।

डिनर

सोनम डिनर में सूप, सलाद, चिकन और मछली का सेवन करती है।

सोनम कपूर का वर्कआउट प्लान

सोनम कपूर का वर्कआउट प्लान

सोनम कपूर वर्कआउट नियमित रूप से करती हैं। वह अपने वजन को कम करने के साथ-साथ अपनी फ्लेक्सिबिलिटी पर भी काम करती हैं। जॉगिंग करने के बाद वह 30 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। वह हफ्ते में तीन दिन कार्डियो एक्ससाइज करती हैं ताकि खुद को वह फ्लेक्सिबल बना सकें। बाकी के दिनों में डांस एक्सरसाइज का अभ्यास करती हैं। गर्मियों में सोनम स्विमिंग करना पसंद करती हैं। ऐसे में उन्हें जब भी समय मिलता है वह स्विमिंग करती हैं। वैसे आपको बता दें कि सोनम कपूर को स्क्वाश खेलना बेहद पसंद है। हफ्ते में दो दिन वह स्क्वाश भी खेलती हैं। वह नियमित रूप से योग भी करते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment