सेलिब्रिटी हेल्थ

विराट कोहली की फिटनेस और डाइट

विराट कोहली की फिटनेस और डाइट - Virat kohli fitness and diet tips

विराट कोहली ने अपनी बैटिंग और फिटनेस से हर किसी को दीवाना बना दिया है। वह उन दूसरे खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण बनकर उभरे हैं जो यह मानकर चल रहे थे कि फिटनेस से ज्यादा केवल खेल पर ध्यान देकर सबकुछ हासिल किया जा सकता है।

विराट कोहली की फिटनेस और डाइट

विराट कोहली की फिटनेस और बॉडी को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है, वह क्यों मैदान पर ज्यादा समय तक टिकते हैं।उनका प्रदर्शन हर मैच में बेहतर होता चला जाता है। उनकी बॉडी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। इसलिए वह मैदान के अलावा बाहर भी फेमस है।

मैदान पर दिखने वाला विराट का आत्मविश्वास न केवल उनके प्रदर्शन से बल्कि नियमित रूप से व्यायाम करने और सख्त डाइट को फॉलो करने से है।वह देश में हों या विदेश व्यायाम उनके दिनचर्या एक प्रमुख हिस्सा रहा है। उन्हें व्यायाम करते हुए जिम में देखा जा सकता है। वह जिम में दो घंटे पसीना बहाते हैं। उनके एक इंटरव्यू के अनुसार वह हफ्ते में पांच दिन व्यायाम करते हैं तथा दो दिन खुद को आराम करने के लिए देते हैं।

विराट एक खिलाड़ी होने के नाते अनुशासन के साथ जिंदगी को जीते हैं। अपने खाने-पीने पर बहुत ही ध्यान देते हैं। वह ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं ताकि खुद को हाइड्रेट रख सकें। वह ज्यादातर एवियन वॉटर पीते हैं जोकि फ्रांस से आता है।

विराट के एक इंटरव्यू के अनुसार वह किसी भी तरह के जंक फूड से परहेज करते हैं और कोशिश करते हैं कि वह घर का बना खाना खाएं।विराट कोहली को बाहर का खाना नहीं पसंद आता। वह फास्ट फूड और बाहर का कुछ भी अनहेल्दी खाने के बजाय एक प्रॉपर डायट को फॉलो करते हैं।

उनका मानना है कि खाना उतना ही खाना चाहिए जितना आपका पेट पचा सके। वह अपनी डाइट व्हीट क्रैकर्स, बादाम और ब्लैक कॉफी को शामिल करते हैं। वह तली हुई चीजों से अपने आप को दूर रखते हैं। वह फ्राइड चिकन न खाने की सलाह देते हैं।

विराट विदेशी दौरों पर लैंब चॉप्स या पिंक सैलमन खाना पसंद करते हैं। विराट कोहली शराब और सिगरेट से दूर रहते हैं। उनका साफा फोकस अपने खेल पर रहता है।

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment