बच्चों की देखभाल

दूध के अलावा कैल्शियम से भरपूर आहार

दूध के अलावा कैल्शियम से भरपूर आहार

हड्डी को मजबूत बनाए रखने के लिए आपके शरीर को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। कैल्शियम हड्डी और दंत स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायता करता है। इसके अलावा आपके दिल, मांसपेशियों और नसों को भी ठीक से काम करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है।

बॉडी में कैल्शियम की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा और आसान उपाय दूध को माना जाता है। दूध के अलावा कैल्शियम कई अन्य स्रोत भी है। आइए उसके बारे में जानते हैं।

अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज के कई स्वास्थ्य लाभ है। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनमें बी विटामिन, विटामिन सी, फोलेट, और आवश्यक एमिनो एसिड शामिल हैं। यदि आपको दूध पीना नहीं पसंद, तो भी परेशान न हों, आप अंकुरित अनाज ले सकते हैं। अंकुरित अनाज में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में होता है।

सोयाबीन

सोयाबीन

सोयाबीन प्रोटीन, बी विटामिन और खनिजों का एक बहुत अच्छा स्रोत है। यह आयरन और कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है और प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। आप हफ्ते में कम से कम एक बार सोयाबीन ले सकते हैं। यह कैल्शियम आपूर्ति में मदद करेगा।

हरी सब्जियां

सब्जियां जैसे कोलार्ड और काले कैल्शियम में समृद्ध हैं, जो मजबूत दांत और हड्डियों के लिए बेहतर होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट में भी भरपूर होता है। मोतियाबिंद और मांसपेशियों में गिरावट का खतरा कम रहता है।

हरी सब्जियां भी कैल्शियम पाने का बहुत अच्छा जरिया है। फिर चाहे वह पालक, मेथी, ब्रोकली हो या कुछ और। आपको फलों का भी सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि कीवी, संतरा एवोकाडो जैसे फलों में कैल्शिेयम भरपूर मात्रा में होता है।

तिल का सेवन

नियमित रूप से 2 चम्मच तिल का सेवन करें। आप इसे लड्डू या चिक्की के रूप में भी ले सकते हैं। तिल के बीज के स्वास्थ्य लाभों में बालों का अच्छी तरह से विकास, प्रोटीन के समृद्ध स्रोत, कैंसर के कई रूपों से सुरक्षा, मधुमेह का इलाज शामिल है।

अदरक

अदरक

अदरक एक शक्तिशाली सुगंधित जड़ी बूटी और विटामिन सी का एक अच्छा प्राकृतिक स्रोत है और इसमें कई खनिज हैं। अदरक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाला एक प्राचीन मसाला है। पानी में अदरक डाल कर उबालें। इस पानी में शहद और हल्का नींबू निचोड़ें और सुबह 20 दिन तक पिएं। आपको कैल्शियम की आपूर्ति होगी।

रागी

रागी का हफ्ते में एक बार किसी ना किसी रूप में सेवन करें। दलिया, हलवा या खीर बनाकर ले सकते हैं। किसी भी प्रकार से रागी कैल्शियम का विश्वसनीय स्रोत हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment