बच्चों की देखभाल

रात को बच्चों के जागने के कारण

रात को बच्चों के जागने के कारण और विस्तार में जाने इसको कैसे रोकें, insomnia in children reasons and home remedies in hindi

एक वर्ष या इससे कम उम्र के नवजात शिशु रात को जरुर उठते हैं। इसलिए नई माताओं के लिए यह सबसे मुश्किल चरण होता है, क्योंकि वे माताएं अपने कर्तव्य के साथ-साथ और भी कई संघर्ष करती है। यह उनके लिए जीवन की सबसे मुश्किल घड़ी होती है। यदि आपका बच्चा कई प्रयासों के बाद सोता है और फिर भी मध्य रात को उठता है।

आपको उसके उठने का मुख्य कारण भी पता नहीं चल पाता तो आज हम आपको उन कारणों के बारे में बता सकते हैं। आइये जानते हैं रात को बच्चों के जगने के कारण यह कारण बहुत ही सामान्य है। जिसके कारण आपका बच्चा रात को जगता है।

रात को बच्चों के जागने के कारण

1. बच्चें का रात को उठने का कारण यह हो सकता है कि बच्चें को अधिक गर्मी या सर्दी महसूस हो रही हो।

2. प्रकाश बच्चे की नींद को प्रभावित कर सकता है।

3. यदि रात को अचानक से शोर पड़ने लगे तो बच्चे की नींद खराब हो सकती है।

4. अगर आपका बच्चा बीमार हो। तब भी वो रात को जगता है।

5. अगर आपके बच्चे के दिनचार्य में किसी तरह का बदलाव आ जाएँ।

6. अगर आपने बच्चें ने सोने से पहले कुछ भी न खाया हो।

7. रात को बच्चा जब बिस्तर गिला कर देता है, तब रोना शुरू कर देता है, लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है। जिसमें बच्चा नींद में पेशाब करता है जिससे असहज हो जाता है और वो रात को जोर-जोर से रोने लगता है।

8. कई बार बच्चा असुरक्षित या फिर बच्चा अकेला महसूस करता है, तब भी बच्चा रात को रोने लगता है।

9. कई बार बच्चे की सोने की जगह ठीक नहीं होती, जिससे असहज महसूस करता है।

10. कई बार बच्चा डरावना सपना देखता है, तब भी रोने लगता है।

 बच्चे को रात को जागने से कैसे रोके

रात को बच्चों के जागने के कारण - Child insomnia in hindi

अगर आपका बच्चा रात को जगता है। यह भी हाल में ही ऐसा होने लगा है। इस आदत को बदलना संभव है आज हम आपको कुछ ऐसा बताएंगे, जिससे आप रात को जगने वाले बच्चे की इस आदत को आसानी से बदल सकते हैं। आइये जानते हैं बच्चों को रात को जागने से कैसे रोकें।

उचित तापमान और पहरावा

सबसे पहले इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे के कमरे का तापमान आरामदायक है। आपके बच्चे का कमरा न तो बहुत अधिक गर्म होना चाहिए और न ही अधिक ठंडा आपके बच्चे का कमरा मौसम के अनुसार और कमरे के अंदर के तापमान के अनुसार ड्रेस करें।

पेट भरकर रखें

रात को बच्चों के जागने के कारण - diet tips hindi

बच्चे का पेट सोने से पहले भरा हुआ होना चाहिए, अगर आपका बच्चा भूखा होगा तो वो रात को बार-बार उठेगा। इस बात को ध्यान में रखें कि आप बच्चे को स्वस्थ और पेट भरने वाला भोजन दे रहे हैं। स्वादिष्ट भोजन पुरे दिन के लिए महत्वपूर्ण होता है। पेट की परेशानी भी आपकी नींद की परेशानी बन सकती है। यदि आपका बच्चा बिना खाएं सो गया है, तो उसे धीरे-धीरे से उठा के खिला दें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment