बच्चों की देखभाल

वीडियो गेम खेलने की लत: लक्षण, कारण और उपचार

वीडियो गेम खेलने की लत: लक्षण, कारण और उपचार

जैसा कि कंप्यूटर कुछ दशकों में अधिक लोकप्रिय हो गया हैं, इसी प्रकार वीडियो गेम भी बच्चों और बड़े लोगों में अत्यधिक लोकप्रिय हो गया है। हालांकि बहुत से लोग वीडियो गेम को बच्चों और किशोरों में मनोरंजन के रूप में देखते हैं, लेकिन एक शोध में यह पाया गया कि 49 फीसदी वयस्क भी वीडियो गेम खेलते हैं। वीडियो गेम दुनिया के कई हिस्सों में आज एक गंभीर समस्या हो गई है, जिस पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है। दुनिया भर के कई देशों में बच्चों और बड़े लोगों द्वारा हर रोज़ वीडियो गेम खेला जाना अब कोई रहस्य नहीं है।

अधिकांश खिलाड़ियों में वीडियो गेम खेलने की एक लत लग जाती है, जिसके कई हानिकारक प्रभाव होते है। लत एक ऐसी अवस्था है, जिसमें किसी भी काम के लिए अस्वास्थ्यकर आकर्षण शामिल होता हैं, जो किसी भी व्यक्ति की दैनिक जिम्मेदारियों को परेशान करती हैं। वीडियो गेम्स बच्चों में आक्रामकता और हिंसा बढ़ाती है और कभी-कभी इन वीडियो गेम्स के ग्राफिक्स, रोशनी और रंग कुछ खिलाड़ियों में मिर्गी जैसे रोगों का कारण भी बनते हैं। वीडियो गेम की लत में आमतौर कई घंटों के लिए अनियंत्रित खेल खेलना शामिल होता है। वीडियो गेम की लत का एक सामान्य दुष्प्रभाव “अलग रहना” और “सामाजिक अनुभवों को छोड़ना” है। आज हम वीडियो गेम की लत लगने के कारण, लक्षण और प्रभावों पर चर्चा करेंगे।

वीडियो गेम की लत के मुख्य लक्षण

वीडियो गेम की लत के मुख्य लक्षण

वीडियो गेम की लत के मुख्य लक्षण ड्रग्स और शराब की लत के समान ही होते हैं। सबसे पहले, एक व्यक्ति जो वीडियो गेम की लत से ग्रस्त है, वह खेल को अधिक समय के लिए खेलने के लिए मजबूर होता है, और खेलने की लत इतनी मजबूत होती है कि वे वीडियो गेम खेलने की इच्छा का विरोध नहीं कर सकता।

  • जब लोग वीडियो गेम नहीं खेल पाते, तो उनका चिड़चिड़ा, चिंतित या अधिक दुखी होना
  • वजन का घटना
  • नींद में कमी और परेशानी
  • मनोदशा में बदलाव
  • चिंता और गुस्सा
  • मित्रों और परिवार के सदस्यों से अलग रहना
  • झूठ बोलने की आदत
  • भोजन ना खाना
  • कार्य प्रदर्शन में कमी होना
  • पढाई-लिखाई में खराब प्रदर्शन होना
  • थकान रहना
  • शरीर में दर्द रहना
  • आंखों में जलन और झुनझुनी
  • मानसिक रूप से कमजोरी

वीडियो गेम की लत के संभावित कारण

  1. ऑनलाइन वीडियो गेमों में अक्सर खिलाडियों को असली रूप में खेलने का लालच देते हैं, जबकि सच्चाई इसके विपरीत होती है।
  2. कई वीडियो गेम, विशेष रूप से ऑनलाइन, रोल-प्लेइंग गेम में अलग-अलग रोमांचक स्टेज होती हैं, जिसमें खिलाड़ी को खेल में बनाए रखने के लिए पुरस्कृत किया जाता है। ऐसे पुरस्कारों से खिलाडी में तंत्रिका प्रतिक्रिया पैदा होती है, जिससे खिलाड़ी एक अच्छे अनुभव के रूप में याद रखता है।
  3. ऑनलाइन वीडियो गेम संभावित रूप से नशे की लत हैं, क्योंकि ये “पूरे दिन कही भी इंटरनेट पर” खेली जा सकती है।

वीडियो गेम की लत के उपचार

वीडियो गेम की लत के उपचार

  1. वीडियो गेम की लत के लिए उपचार में माता-पिता उनके बच्चों को कंप्यूटर का उपयोग जिम्मेदारी से करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
  2. वीडियो गेम की लत वाले बच्चों में आत्मसम्मान की कमी होती हीती है, इसलिए ऐसे बच्चों के माता-पिता उनके बच्चों को लगातार प्रेरित कर सकते हैं।
  3. माता-पिता अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने वाले खेलों या किताबें पढ़ने सहित अन्य वास्तविक जीवन गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं।
  4. बच्चों को उनके स्कूल या घर के दोस्तों के साथ सामाजिक होने का बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
  5. माता-पिता अपने बच्चों के कंप्यूटर को टीवी के साथ बदल सकते हैं और उनके इंटरनेट एक्सेस को बंद या सीमित कर सकते हैं।
  6. माता-पिता बच्चों के कंप्यूटर गेम्स का समय प्रति दिन एक घंटे तक भी सीमित कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment