डाइट प्लान

प्रोसेस्ड फूड क्यों नहीं खाना चाहिए, जाने 6 कारण ‘

प्रोसेस्ड फूड क्यों नहीं खाना चाहिए, जाने 6 कारण

प्रोसेस्ड फूड हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ऐसे खाद्य पदार्थ जिसका पोषण से कोई लेना देना नहीं है, बड़ी बड़ी कंपनियां इससे अधिक से अधिक पैसा बना रही है। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन कर रहे हैं तो आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्या हो सकती हैं।

एडिक्शन का शिकार बनाए

प्रोसेस्ड फूड खाने से आप इसके एडिक्शन के शिकार हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ऐसे रासायनिक मिलाए जाते हैं जिसे खाने से आप इसे बार-बार और नियमित रूप से प्रयोग कर सकें। यह लोगों को संतुष्टि तो देता है लेकिन आवश्यक पोषक तत्व नहीं देता।

आपके मोटापे को बढ़ाए

मोटापा आज के युग में सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। कुछ केस ऐसे भी हैं जो जेनेटिक है। मोटापा या ओबेसिटी के शिकार वह लोग ज्यादा होते हैं जिनका खाने पर कंट्रोल नहीं है या फिर प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन करते हैं।
प्रोसेस्ड फूड शुगर, सेचुरेटेड फैट और सिंपल कार्बोहाइड्रेट से भरे हुए होते हैं जिनका सेवन करने से वजन बढ़ने की पूरी संभावना रहती है।

शरीर के पीच लेवल को करे प्रभावित

प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन करने से शरीर का पीच लेवल प्रभावित होता है। ये खाद्य पदार्थ रक्त में विषाक्त पदार्थों को बढ़ाते हैं और विभिन्न सूजन से संबंधित बीमारियों को जन्म देते हैं। इसके अलावा, वे चयापचय या मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित करते हैं।

किडनी की समस्या

किडनी की समस्या

इस प्रकार के फूड में फॉस्फोरस मिला होता है जो शरीर में जाकर उसे नुकसान पहुंचाते हैं। इसके सेवन से किडनी में समस्या आने लगती है। कई बार तो किडनी खराब होने का डर भी होता है। दरअसल प्रोसेस्ड फूड या प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ सोडियम और फॉस्फोरस के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

किडनी की बीमारी वाले बहुत से लोगों को अपने आहार में फॉस्फोरस को सीमित करने की सलाह दी जाती है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि गुर्दे या किडनी की बीमारी नहीं है, यदि वह प्रोसेस्ड फूड के जरिए उच्च फॉस्फोरस का सेवन करते हैं उनकी किडनी और हड्डियों के लिए हानिकारक हो सकता है। – किडनी खराब होने के 12 संकेत

अवसाद और चिंता को बढ़ाए

अवसाद और चिंता को बढ़ाए

प्रोसेस्ड फूड हमारे मनोदशा को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। इसका नियमित सेवन अवसाद, चिंता और चिड़चिड़ापन को बढ़ाता है। इसलिए इससे दूरी बनाकर रखिए। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड में विटामिन और फाइबर की कमी होती है जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी आ जाती है।

क्रोनिक डिजीज को बढ़ाए

क्रोनिक डिजीज को बढ़ाए

आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन यह पूरी तरह सच है कि प्रोसेस्ड फूड के सेवन से कैंसर होने का खतरा बना रहता है क्योंकि इनमें कई अनहेल्दी तत्व मिले होते हैं। प्रोसेस्ड फूड रक्त में सूजन पदार्थों को छोड़ देते हैं जो क्रोनिक बीमारियों का कारण बनते हैं। ये रयूमेटायड अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस या कैंसर जैसी स्थितियों को जन्म देते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment