अस्थमा लाइफस्टाइल

नेचुरल तरीके से बढ़ाए अपने शरीर में ऑक्सीजन, खाइए ये फल

फल खाना हमारे शरीर के हमेशा फायदेमंद होता है। कोरोना काल में तो लोगों ने काढे के साथ फलों का भरपूर सेवन किया है। मतलब लोग फास्टफूड को छोड़कर नेचुरल फूड की ओर जाते हुए दिखाई दिए। फलो के इस्तेमाल करने की एक बड़ी वजह थी, वह है कि इससे मिलने वाला ऑक्सीजन। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कितनी डिमांड रहती है, ये तो सभी जानते हैं। अब कई लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही होगी, कि भला फलों से भी कोई ऑक्सीजन भी मिलता है, लेकिन यह सच है।

अगर आप अपने खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए फलो का सेवन कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि फल अलकलाइन रिच जरूर हों। अल्कलाइन रिच फूड ऑक्सीजन तो बढ़ाता है, साथ ही साथ वजन को भी कम करता है और हार्ट डीजीज के रिस्क को भी कम करता है। आइए हम आपको बताते हैं कि किन-किन फलों में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन होता है।

नाशपाती और पाइनएप्पल

जब आप आम खा रहे हो तो उसके सामने नाशपाती और पाइनएप्पल किसे पसंद आता है, लेकिन ध्यान दें कि इन दोनों फलों के सेवन से आप अपनी बॉडी में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ा सकते हैं। इन सभी खाद्य पदार्थों की पीएच वैल्यू 8.5 है। इसके साथ ही ये विटामिन ए , विटामिन बी और विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। इनकी मदद से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।

एवोकैडो, जामुन और केला

केला तो ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे आप पूरे साल खाते हैं। बच्चों को भी यह फल काफी पसंद आता है, लेकिन जब बात एवोकाडो की हो तो ढूंढने पर भी यह फल नहीं मिलता। हालांकि बड़े रिटेल स्टोर पर यह फल आपको जरूर मिल जाएगा। अगर मिल जाए तो इसका सेवन जरूर कीजिए। यह आपकी बॉडी में ऑक्सीजन को बढ़ाने में मदद करेगा। इसके साथ-साथ जामुन का भी ज्यादा सेवन कीजिए। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। शहरों यह छोटा फल काफी दुर्लभ होता है। इसलिए जहां भी जामुन आपको मिले आप इसका जरूर सेवन कीजिए।

तरबूज और कीवी

तरबूज फल की जितनी भी तारीफ की जाए, उतनी ही कम है। गर्मियों में इस फल से बेहतर कोई फल नहीं है। ऑक्सीजन बढ़ाना है तो इस फल का आप भरपूर मात्रा में सेवन कीजिए। यह फल 9 पीएच वैल्यू के साथ सबसे ज्यादा अल्कलाइन है। यह फाइबर, लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन-सी का भी बेहतरीन स्त्रोत है। कोलन की सफाई के लिए हर व्यक्ति को इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा ब्लड स्ट्रीम में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए कीवी को डाइट में जरूर शामिल करें। खास बात यह है कि कीवी न केवल ऑक्सीजन बढ़ाता है, बल्कि खून जमने की समस्या को भी कम करता है। तो जमकर कीजिए कीवी का सेवन।

आम और पपीता

ऑक्सीजन बढ़ाने में फलो का राजा आम शामिल ना हो यह कैसे हो सकता है। गर्मियों में तो इस फल के आगे किसी और फल की चलती ही नहीं। मतलब दूसरे फलों की बिक्री भी कम हो जाती है। यह फल ऑक्सीजन को बढ़ाने में काफी मदद करता हैं। इनसी पीएच वैल्यू 8.5 है। इतनी ही पीएच वैल्यू पपीते की भी है। इसलिए ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए आप पपीते का भी सेवन कीजिए। यह कोलन को साफ और मल त्याग को नियंत्रित करने के में भी फायदेमंद है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment