लाइफस्टाइल

मानसिकता कैसे बदले

मानसिकता कैसे बदले

भौतिक दुनिया में हम कितने सफल होंगे या फिर आने वाली चुनौनितों का किस तरह से सामना करेंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमारी सोच कैसी है। यह तो पक्का है कि 85 से 90 फीसदी लोग जो चीज सोच रहे हैं, अगर वो सोच आप भी रखते हैं तो आप आगे नहीं बढ़ सकते। आपको आगे बढ़ने के लिए उन लोगों में शामिल होना होगा, जिनकी सोच अलग और हटकर है। ये लोग परिवार, समाज, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, तकनीक आदि में वो चीज देखते हैं, जो अक्सर आप नहीं देख पाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप भी उन्हीं लोगों की तरह सोचें तो आपको अपनी वर्तमान मानसिकता को बदलना होगा। इसके लिए आपको निम्न बातों पर ध्यान देना होगा।

1. अपनी मानसिकता या माइंडसेट बदलना है तो आपको मेडिटेशन की ओर जाना चाहिए। क्योंकि मेडिटेशन के जरिए आपको पता चलेगा कि आप अभी क्या सोच रहे हैं और आपको सोचना क्या चाहिए। इसलिए अपनी मानसिकता को सुधारने और अपने जीवन में बदलाव लाने का एक तरीका यह है कि आप ध्यान करना सीखें।

2. अपने स्वयं के विकास पर काम करने के लिए भले ही आपके पास समय नहीं है लेकिन मैं यही कहुंगा कि आप दूसरे कामों के महत्व को थोड़ा कम कर दें, पर आप अपने ऊपर जरूर ध्यान दें। स्वयं के विकास और पथ के बारे में इरादा आपको परिवर्तन को अपनाने की सीख देगा।

3. आपको यदि अपनी मानसिकता में बदलाव लाना है या फिर आप स्वयं को कैसे बदलें जैसे सवाल का उत्तर ढूंढ रहे हैं तो आपको एक अभ्यास जरूर करना चाहिए। आप अपने एक आदत को रोज बदलें। यह जरूर आपके लिए पीड़ा देने वाला कार्य होगा लेकिन खुद की मानसिकता को बदलने के लिए आपको यह कार्य जरूर करना होगा।

4. परिवर्तन अक्सर असुविधाजनक होता है, लेकिन यदि आप आगे बढ़ना चाहते हैं और अपनी सोच में बदलाव लाना चाहते हैं तो आपको इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए और अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों और दृष्टि के लिए वर्तमान परिस्थितियों से परे देखना होगा।

5. यदि आप अपने आप को उन परिस्थितियों में रखते हैं, जो आपको चुनौती देते हैं, तो आपके पास आगे बढ़ने और अपनी मानसिकता को उन्नत करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। यह जीवित रहने के लिए एक आवश्यकता बन जाता है।

6. आप उन आदतों को एकीकृत करें जो आपकी मानसिकता को बदलने में मदद करें और कार्रवाई के साथ लागू करें। यदि आप मानसिकता में उन्नयन कर रहे हैं, तो सीखने के लिए समय निर्धारित करें और हर दिन अपनी शिक्षा और उपलब्धियों को देखना शुरू करें।

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment