डायबिटीज

डायबिटीज रोग से दूर रहना है तो खाएं ये नट्स

डायबिटीज रोग से दूर रहना है तो खाएं ये नट्स

रोजाना 3 टेबल स्पू न अखरोट खाने से डायबिटीज होने की आशंका 47 फीसद तक कम हो जाती है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक अध्य यन से यह बात सामने आई है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया के शोधकर्ताओं ने यह अध्यायन किया है कि डायबिटीज और अखरोट के सेवन में एक महत्वयपूर्ण संबंध है। अखरोट पर हुए अन्ये शोध यह भी बताते हैं कि अखरोट खाने से आपको दिल से संबंधित रोगों की आशंका भी घट जाती है।

18 से 85 वर्ष के 34121 लोगों पर किए गए इस अध्य यन से शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना की डाइट में अखरोट की मात्रा बढ़ाई गई और फिर इनमें डायबिटीज होने की आशंका के बारे में अध्यायन किया गया। जो लोग अखरोट रोजाना खा रहे थे, उनमें नहीं खाने वालों की तुलना में डायबीटीज के कम लक्षण देखने को मिले।

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, पॉलिसैचुरेटिड फैट और अल्फाय लाइनोलेनिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अखरोट कई विटामिन और खनिजों का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं।

इसमें तांबा, फोलिक एसिड, फॉस्फोरस, विटामिन बी6, मैंगनीज और विटामिन ई शामिल हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और फाइबर की भी अधिकता होती है। इससे पहले के अध्यसयन में भी बताया गया है कि रोजाना कम से कम आधा कप अखरोट का सेवन करने से पाचन दुरुस्तय रहता है। साथ ही दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। – डायबिटीज के बारे में कुछ अज्ञात तथ्य

अखरोट के अन्य फायदे

अखरोट के अन्य फायदे

1. अखरोट एंटीऑक्सिडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं जो आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव डैमेज से लड़ने में मदद कर सकता है, जिसमें “खराब” एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के कारण नुकसान शामिल है, जो एथेरोस्क्लेरोसिस को बढ़ावा देता है।

2. अखरोट ओमेगा -3 फैट का एक अच्छा स्रोत हैं, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

3. अखरोट में कई प्लांट कंपाउड और पोषक तत्व मौजूद है जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। सूजन कई पुरानी बीमारियों में एक प्रमुख अपराधी है।

4. अखरोट खाने से न केवल आपके शरीर को पोषण मिलता है बल्कि आपके आंतो के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपके आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते है और रोग के जोखिम को कम करने में सहायता कर सकते हैं।

5. यह भूख को नियंत्रित करने में भी आपकी मदद कर सकते हैं और आप ज्यादा सेवन करने से बचते हैं जिससे आप मोटापे के शिकार नहीं होते।

6. अखरोट में पॉलीफेनॉल स्तन, प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर सहित कुछ कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि करने के लिए अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।

7. अखरोटों में एंटीऑक्सीडेंट की अधिक मात्रा होती है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखती है और बीमारियों को रोकती है। खुद को फिट रखने के लिए हर दिन अपने आहार में कुछ अखरोट को शामिल कीजिए।

8. अखरोट में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए भी अच्छे हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड में समृद्ध आहार तंत्रिका तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं और आपकी याददाश्त में सुधार करते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment