फलों के गुण और फायदे

कीवी फल खाने का तरीका

कीवी फल खाने का तरीका

कीवी फल एक ऐसा फल है, जिसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो न केवल आपको इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं, बल्कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक भी है। इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कीवी फल अर्थराइटिस की शिकायत को दूर करता है और शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में कारगर है। जो लोग इसका नियमित सेवन करते हैं उन्हें कब्ज की समस्या में भी फायदा मिलता है। आइए कीवी फल खाने के तरीकों के बारे में जानते हैं। उससे पहले जान लेते हैं कीवी क्या है?

कीवी क्या है?

हलके भूरे रंग का चीकू सा दिखने वाला रोएंदार कीवी, एक पहाड़ी फल है। सबसे पहले चीन में इसे उगाया जाता था, जहां से ये न्यूज़ीलैंड पहुंचा और आज विश्व भर में इसकी कई किस्में हैं। वैसे आपको ध्यान हो कि न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम को भी ‘कीवी’ के नाम से जाना जाता है।

कीवी फल खाने का तरीका

सलाद के साथ कीवी फल को खाएं

सलाद के साथ कीवी फल को खाएं 

कीवी फल खाने से पहले आप उसे अच्छी तरह से धो लें। इसका फायदा यह होता है कि छिलके पर लगे कोई भी संभव प्रदूषक जैसै बैक्टीरिया हट जाते हैं। इसके बाद आप चाकू से कीवी फल को बीच से काटें। फिर कीवी फल को खीरे के सलाद की तरह पूरे फल को गोल टुकड़ों में काटें। इसे सलाद में डालकर उसे और अधिक सुन्दर बनाने का एक बहुत अच्छा तरीका हैं। आप सलाद की तरह काटे गए कीवी फल को आप बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं। कीवी खाने के फायदे

छिलके हटाकार कीवी फल को खाएं

अगर आप छिलके हटाकर कीवी फल को खाना चाहते हैं तो आप चौपिंग बोर्ड पर रखें और एक छोटे चाकू से फल के दोनों सिरों से काट लें। फिर एक चम्मच का उपयोग करें और कीवी फल के एक सिरे से चमच्च को जितना हो सके उतना छिलके के नीचे डालें क्योंकि इससे फल को निकालना आसान हो जाएगा। छिलका निकल जाने के बाद आप इसे काटकर खा सकते हैं।

वैसे कुछ लोग कीवी फल से उसके छोटे, काले बीजों को निकालना पसंद करते हैं, लेकिन यह पूरी तरह लोगों की इच्छा पर निर्भर करता है, क्योंकि बीज पूरी तरह खाने योग्य होते हैं।

मिक्स करके कीवी फल खाने के तरीके

मिक्स करके कीवी फल खाने के तरीके

आप इसे अनार के साथ सलाद के रूप में खा सकते है। यह हेल्दी के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है।

आजकल बहुत तरह के केक बन रहे हैं, जिसमें कीवी फल को शामिल किया जा रहा है। लोगों के लिए यह पसंदीदा केक बनता जा रहा है।

इसे आप ठंड़ा ग्रीन सूप के रूप में भी बनाकर पी सकते हैं। यह पूरे दुन आपको ऊर्जावान रखेगा।

आप केले के साथ इसका स्मूदी भी बना सकते हैं और ऊपर से आइस क्रीम भी डाल सकते हैं।

कीवी फल में पौष्टिक तत्व

छोटे सी कीवी फल पोषण का एक खजाना है। यह विटामिन सी का उत्कृष्ट स्रोत है (एस्कॉर्बिक एसिड) विटामिन ए, फोलेट, विटामिन ई (अल्फा-टोकोफेरोल) और विटामिन के (फायलोक्योनोन) सहित अन्य विटामिन भी इसमें अच्छी मात्रा में मौजूद हैं। कीवी के खनिज संपदा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फास्फोरस जैसे अन्य खनिजों के साथ पोटेशियम का जबरदस्त मात्रा शामिल है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment