कैंसर सब्जियों के फायदे

कैंसर और दिल के जुड़ी बीमारियों के लिए ब्रोकली के फायदे

कैंसर और दिल के जुड़ी बीमारियों के लिए ब्रोकली के फायदे

ब्रोकोली कई पोषक तत्वों, कार्बनिक यौगिकों, खनिज, और विटामिन का मिश्रण हैं जो आपके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखता है। कैंसर और दिल के जुड़ी बीमारियों में इसका बहुत ही फायदा है।

एंटी ऑक्सीडेंट्स और फायटोकेमिकल्स के साथ-साथ ब्रोकली में आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम, सेलेनियम, विटामिन ए, मैंगनीज, ट्रिप्टोफैन, विटामिन बी6, विटामिन ए और सी सहित कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इस लोकप्रिय सब्जी में कई प्रकार के लाभ मिलते हैं जिनमें कई प्रकार के कैंसर को रोकने, पाचन तंत्र में सुधार करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम करने आदि शामिल है।

इसके अलावा ब्रोकोली एलर्जी प्रतिक्रियाओं को रोकता है, प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है, त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है, जन्म के दोषों को रोकता है, रक्तचाप को कम करता है और सूजन समाप्त करता है।

ब्रोकली क्या है

ब्रोकली क्या है

ब्रोकली एक हरी सब्जी है, जिसे गोभी और फूलगोभी का करीबी रिश्तेदार माना जाता है और यह ब्रासीसियाई परिवार के इटालिका कल्टीवर समूह के अंतर्गत आती हैं। यह दुनिया के विभिन्न भागों में लोकप्रिय हैं। इसका सबसे ज्यादा खाया जाने वाला भाग फूलों जैसा दिखने वाला सिर हैं, जो एक पेड़ की तरह दिखता है।

कैंसर होने की आशंका को कम करता है ब्रोकली

कैंसर होने की आशंका को कम करता है ब्रोकली

कई तरह के विटामिन और मिनरल्स से भरपूर कैंसर का खतरा कम करने में भी ब्रोकली महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ब्रोकोली के सेवन से कैंसर होने की संभावना को कम किया जा सकता है। एक नए अध्ययन से पता चलता है कि ब्रोकोली स्प्राउट की सप्लीमेंट से कैंसर को रोका जा सकता है। यह शरीर में कैंसर सेल्स को पैदा होने से रोकता है तथा जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें विद्यमान फाइटोकेमिकल्स की वजह से इसे एंटी-कैंसर वेजिटेबल कहा जाता है।

ब्रोकोली में मौजूद तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम करते हैं। ब्रोकोली में सल्फोराफेन पाया जाता है, जो एक तरह का केमिकल और सब्जियों में पाया जाता है। यह शरीर के सुरक्षात्मक एंजाइम को बढ़ा देता है और कैंसर के कारण वाले रसायनों को बाहर निकाल देता है। आप सलाद के रूप में इसे खा सकते हैं या फिर इसे उबाल कर सेवन कर सकते हैं।

ब्रोकोली स्तन कैंसर, गर्भाशय के कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और फेफड़े, कोलन, लिवर, गुर्दे और आंतों जैसे विभिन्न आंतरिक अंगों के कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर के लिए एक प्राकृतिक दवा साबित हो सकता है।

दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए ब्रोकली के फायदे

दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए ब्रोकली के फायदे

ब्रोकोली के कई स्वस्थ गुणों में हार्ट अटैके या स्ट्रोक को रोकना शामिल है। कनेक्टिकट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए ब्रोकोली के फायदे बताएं हैं। चूहों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक ब्रोकली से बेहतर रक्त-पम्पिंग क्षमता और ऑक्सीजन की कमी के कारण कम दिल का नुकसान आदि फायदे देखे गए हैं।

ब्रोकोली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन पाया जाता है जो दिल की धमनियों को मोटा होने से रोकता है जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है। इससे दिल की धमनियां स्वस्थ रहती हैं। इसके सेवन से दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। इसमें मौजूद पोटैशि‍यम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है और दिल स्वस्थ रहता है। इसके अलावा ब्रोकली दिल की अन्य बीमारियों से भी हमारी रक्षा करता है। इसलिए दिल के स्वास्थ्य के लिए हमें रोजाना ब्रोकली का सेवन करना चाहिए।

आंखों के लिए फायदेमंद है ब्रोकली

यह आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। आंखों संबंधी समस्याओं जैसे मोतियाबिंद और मस्कुलर डिजनरेशन से निपटने के लिए ब्रोकली एक बेहतर आहार है। इसमें बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इसका नियमित सेवन काफी फायदेमंद है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment