हेल्थ टिप्स हिन्दी

क्या है उलटा दौड़ने के फायदे

kya hain ulta dodne ke fayde

खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए आप सुबह-सुबह दौड़ लगाते हैं तो इससे अच्छी बात और क्या होगी। धीमी गति से ही सही लेकिन पांच मिनट की नियमित दौड़ से आप खुद को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। विशेषज्ञों की माने तो दौड़ लगाने से दिल के दौरे और अन्य कई बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

एक अध्ययन के मुताबिक नियमित दौड़ लगाने वाले व्यक्ति नहीं दौड़ने वालों की तुलना में ज्यादा दिन तक जीवित रह सकते हैं। दौड़ और दीर्घ आयु के बीच संबंध को लेकर 15 सालों तक 18 से 100 साल के 55,137 लोगों पर किए गए अध्ययन बाद ये नतीजे निकाले गए हैं।

अध्ययन में दौड़ लगाने और दौड़ नहीं लगाने वालों के बीच तुलना किया गया। जिसमें पाया गया कि दौड़ लगाने वाले लोगों में बीमारियों से मौत का खतरा 30 फीसदी तक कम हो जाता है। इसमें दिल की बीमारियों से मौत का खतरा 45 फीसदी तक घट जाता है।

क्या है उलटा दौड़ने के फायदे 

दौड़ को लेकर एक और अध्ययन में पाया गया कि उलटा दौड़ने से जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है, जिससे घुटने और पीठ में दर्द की समस्या में कमी आती है और यह स्वस्थ रहने का एक आसान तरीका है। अध्ययन के अनुसार आगे की तरफ दौड़ने वाले लोगों के मुकाबले 80 प्रतिशत ऊर्जा खर्च करके पीछे की तरफ दौड़ने वाले लोग ज्यादा स्वस्थ्य रह सकते हैं। 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment