लिवर की बीमारी हो या किसी प्रकार की कोई पुरानी बीमारी हो, अगर आप उससे निपटना चाहते हो, तो यह आपके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। आप इसको नियंत्रण करके इस बीमारी से बाहर आ सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आहार में कुछ नियंत्रण करने की आवश्कता होती है। जब आप कुछ खाते हैं, तो वो खाद्य पदार्थ हमारे पुरे शरीर विशेषकर जिगर को प्रभावित करता है। लिवर या जिगर शरीर की ताकत होती है। यह शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है और कई महत्वपूर्ण कार्यों को करने में मदद करता है। यह एक कुशल इंजन और फिल्टर का काम करता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली और आपके शरीर को कई अन्य कार्य करने के लिए मदद करता है।
हेपेटाइटिस सी के लिए 12 स्वस्थ आहार जिगर की बीमारी को ठीक करने में मदद करती है और जिगर को नुकसान होने से बचाती है। जब भी हम अस्वस्थ आहार लेते हैं, तो वह जिगर की बीमारी का मुख्य कारण होता है जैसे कि वसा युक्त भोजन का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन का अधिक होना और अधिक शराब का सेवन करने से लीवर का रोग होता है। अस्वस्थ आहार और खतरनाक रसायनों से जिगर को बहुत ही नुकसान होता है।
हेपेटाइटिस सी और किसी भी जिगर की बीमारी के लिए स्वस्थ आहार इस प्रकार से है:
- हेपेटाइटिस सी या जिगर की अन्य बिमारी होने पर आप साबुत अनाज, प्रोटीन, कम वसा वाले डेयरी, फल, सब्जियों आदि का सेवन कर सकते हो।
- ताजा फल, सब्जियां, दाल, सेम और साबुत अनाज के रूप में उच्च फाइबर जिगर के लिए स्वस्थ खाद्य पदार्थ हैं। यह फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में मदद करते हैं।
- कच्चा मांस का सेवन करने से बचें।
- चीनी और नमक की उच्च मात्रा का सेवन करने से बचें।
- उच्च वसायुक्त खाद्य पदार्थ खाने पर नियंत्रित करें।
- फ्राइड या प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ खाने से बचें।
- साधारण भोजन लें और फास्टफूड से दूरी बनाएं।
- कच्चा और अधपका भोजन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
- शुद्ध पानी का खूब सेवन करें, यदि संभव हो तो पानी को फिल्टर कर के पियें। शराब पीने से बचें, क्योंकि शराब पीने से जिगर की बीमारी और बढ़ जाती है।